अशोकनगर में डायरिया का कहर: 4 साल की मासूम बच्ची की मौत, 7 अन्य अस्पताल में भर्ती

Ashoknagar, MP

जिले के चंदेरी क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर चालदा गांव में डायरिया ने कहर बरपा दिया है। गांव में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि उसी परिवार के सात अन्य सदस्य—जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं—उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

 प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य बीमार परिजनों को चंदेरी सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

रात में पहुंची प्रशासनिक टीम, पानी के सैंपल भेजे गए जांच को

जैसे ही प्रशासन को मामले की जानकारी मिली, एसडीएम सुभ्रता त्रिपाठी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच कर प्रभावित हैंडपंप का सैंपल लिया है। गांव के आसपास फैली गंदगी को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।

एसडीएम त्रिपाठी ने कहा, “संभावना है कि दूषित पानी या खाद्य सामग्री के कारण लोग बीमार हुए हैं। पानी के सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है, जिससे स्थिति साफ हो सकेगी।”

पहले ही दिन गंभीर दिखी लक्षण

चंदेरी अस्पताल के बीएमओ डॉ. प्रशांत दुबे ने बताया कि दो बच्चियों को दो दिन पहले गंभीर उल्टी-दस्त की हालत में अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें ललितपुर ले गए, जहां एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। दूसरी बच्ची का इलाज अभी जारी है।

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीमें पूरे गांव में नजर रखे हुए हैं और लोगों से साफ पानी पीने व सावधानी बरतने की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में डायरिया का कहर: 4 साल की मासूम बच्ची की मौत, 7 अन्य अस्पताल में भर्ती

Ashoknagar, MP

 प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य बीमार परिजनों को चंदेरी सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

रात में पहुंची प्रशासनिक टीम, पानी के सैंपल भेजे गए जांच को

जैसे ही प्रशासन को मामले की जानकारी मिली, एसडीएम सुभ्रता त्रिपाठी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच कर प्रभावित हैंडपंप का सैंपल लिया है। गांव के आसपास फैली गंदगी को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।

एसडीएम त्रिपाठी ने कहा, “संभावना है कि दूषित पानी या खाद्य सामग्री के कारण लोग बीमार हुए हैं। पानी के सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है, जिससे स्थिति साफ हो सकेगी।”

पहले ही दिन गंभीर दिखी लक्षण

चंदेरी अस्पताल के बीएमओ डॉ. प्रशांत दुबे ने बताया कि दो बच्चियों को दो दिन पहले गंभीर उल्टी-दस्त की हालत में अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें ललितपुर ले गए, जहां एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। दूसरी बच्ची का इलाज अभी जारी है।

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीमें पूरे गांव में नजर रखे हुए हैं और लोगों से साफ पानी पीने व सावधानी बरतने की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/diarrhea-havoc-in-ashoknagar-4-year-old-innocent-girl-died/article-29774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.