खंडवा में 137 मकानों-दुकानों पर चला बुलडोज़र: 400 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई, AIMIM ने कहा- बहू उजाड़ रही है ससुर की दी ज़मीन

Khandwa, MP

शहर के बीचोंबीच स्थित शकर तालाब के किनारे गुरुवार सुबह प्रशासन ने बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में 137 मकान और दुकानें ध्वस्त कर दीं। कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू हुई और करीब 5 घंटे चली। आरोप है कि जब अमला पहुंचा, तब लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे।

AIMIM का आरोप: बहू उजाड़ रही ससुर की दी जमीन

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि जिन परिवारों को पूर्व विधायक स्व. हुकुमचंद यादव ने ज़मीन के पट्टे दिए थे, अब उन्हीं की बहू और वर्तमान भाजपा महापौर उन्हें उजाड़ रही हैं। पार्टी ने इसे प्रशासन की भू-माफिया समर्थक नीति करार दिया।

400 पुलिसकर्मियों के साथ SFI तैनात

संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की। 400 पुलिस जवान, एक SFI कंपनी, 13 जेसीबी, 3 पोकलेन और 10 से अधिक डंपरों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षा के लिए इलाके को तीन स्तरों में बैरिकेड किया गया और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई।

22 मकानों को कोर्ट से स्टे

अपर कलेक्टर काशीराम बड़ौले ने बताया कि कुल 137 मकानों में से 22 पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है, क्योंकि इनपर कोर्ट का स्टे आदेश है। इन्हें चिह्नित कर सुरक्षित रखा गया है।

रात में सो रहे थे लोग, सुबह उजड़ गया आशियाना

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बस्ती वर्षों से आबाद थी और जब लोग नींद में थे, तब अमला अचानक जेसीबी लेकर पहुंचा। घबराए लोग अपना सामान निकालने लगे, लेकिन कुछ ही देर में उनके आशियाने मलबे में तब्दील हो गए।

मुस्लिम समाज का आरोप- सुपारी पर चली कार्रवाई

मुस्लिम नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह जमीन वास्तव में कुछ निजी व्यक्तियों की थी, जिसे बाद में रसूखदारों ने खरीदा और अब प्रशासन से मिलकर गरीबों को जबरन हटवाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को "सुपारी पर की गई कार्रवाई" बताया।

निगम ने पहले दी थी नोटिस, कार्रवाई की तैयारी पहले से

अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से 5 माह पहले से नोटिस दिए जा रहे थे और 24 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम मंगलवार को दिया गया था। कई लोगों ने खुद से अपने निर्माण हटा लिए थे। बुधवार को एसपी, एसडीएम और निगम आयुक्त ने स्थल निरीक्षण किया और कार्रवाई की रणनीति तय की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में 137 मकानों-दुकानों पर चला बुलडोज़र: 400 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई, AIMIM ने कहा- बहू उजाड़ रही है ससुर की दी ज़मीन

Khandwa, MP

AIMIM का आरोप: बहू उजाड़ रही ससुर की दी जमीन

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि जिन परिवारों को पूर्व विधायक स्व. हुकुमचंद यादव ने ज़मीन के पट्टे दिए थे, अब उन्हीं की बहू और वर्तमान भाजपा महापौर उन्हें उजाड़ रही हैं। पार्टी ने इसे प्रशासन की भू-माफिया समर्थक नीति करार दिया।

400 पुलिसकर्मियों के साथ SFI तैनात

संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की। 400 पुलिस जवान, एक SFI कंपनी, 13 जेसीबी, 3 पोकलेन और 10 से अधिक डंपरों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षा के लिए इलाके को तीन स्तरों में बैरिकेड किया गया और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई।

22 मकानों को कोर्ट से स्टे

अपर कलेक्टर काशीराम बड़ौले ने बताया कि कुल 137 मकानों में से 22 पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है, क्योंकि इनपर कोर्ट का स्टे आदेश है। इन्हें चिह्नित कर सुरक्षित रखा गया है।

रात में सो रहे थे लोग, सुबह उजड़ गया आशियाना

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बस्ती वर्षों से आबाद थी और जब लोग नींद में थे, तब अमला अचानक जेसीबी लेकर पहुंचा। घबराए लोग अपना सामान निकालने लगे, लेकिन कुछ ही देर में उनके आशियाने मलबे में तब्दील हो गए।

मुस्लिम समाज का आरोप- सुपारी पर चली कार्रवाई

मुस्लिम नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह जमीन वास्तव में कुछ निजी व्यक्तियों की थी, जिसे बाद में रसूखदारों ने खरीदा और अब प्रशासन से मिलकर गरीबों को जबरन हटवाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को "सुपारी पर की गई कार्रवाई" बताया।

निगम ने पहले दी थी नोटिस, कार्रवाई की तैयारी पहले से

अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से 5 माह पहले से नोटिस दिए जा रहे थे और 24 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम मंगलवार को दिया गया था। कई लोगों ने खुद से अपने निर्माण हटा लिए थे। बुधवार को एसपी, एसडीएम और निगम आयुक्त ने स्थल निरीक्षण किया और कार्रवाई की रणनीति तय की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-presence-of-400-policemen-buldzar-run-on-137/article-24066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.