टैक्स सलाहकार के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी: इंदौर से पहुंची टीम, फर्जी रिटर्न और टैक्स चोरी की जांच जारी

Ratlam, MP

सोमवार सुबह इंदौर आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने रतलाम में प्रतिष्ठित टैक्स व जीएसटी सलाहकार सुरेश गुप्ता एंड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापेमारी की।

 करीब 10 निजी टैक्सियों में सवार एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 7 बजे सीए सुरेश गुप्ता के बैंक कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे। साथ ही, उनकी न्यू रोड स्थित फर्म ऑफिस में भी समांतर कार्रवाई की जा रही है।

सभी आवाजाही पर प्रतिबंध, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

आयकर अधिकारी गुप्ता के घर और ऑफिस के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद रखा गया है, जबकि बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

फर्जी रिटर्न और टीडीएस घोटाले से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल रतलाम तक सीमित नहीं है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इंदौर, जबलपुर, रीवा और रायपुर सहित 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी टीडीएस रिटर्न दाखिल कर टैक्स रिफंड दिलवाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करना है।

बताया गया है कि ये सीए और उनसे जुड़ी फर्में 20% या उससे अधिक कमीशन लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए रिफंड दिलाते थे। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं।

इंदौर से आए अधिकारी बोले- "जांच जारी है"

कार्रवाई में शामिल अधिकारी फिलहाल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। उन्होंने केवल इतना कहा कि, "हमारी कार्रवाई प्रक्रियागत है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।"

सीए गुप्ता की फर्म से जब्त हुए दस्तावेज

न्यू रोड स्थित सुरेश गुप्ता एंड कंपनी के कार्यालय में भी सघन छानबीन जारी है। यहां बड़ी संख्या में टैक्स रिटर्न से संबंधित फाइलें, टीडीएस दस्तावेज और कई संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। टीम डिजिटल डाटा भी खंगाल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

टैक्स सलाहकार के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी: इंदौर से पहुंची टीम, फर्जी रिटर्न और टैक्स चोरी की जांच जारी

Ratlam, MP

 करीब 10 निजी टैक्सियों में सवार एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 7 बजे सीए सुरेश गुप्ता के बैंक कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे। साथ ही, उनकी न्यू रोड स्थित फर्म ऑफिस में भी समांतर कार्रवाई की जा रही है।

सभी आवाजाही पर प्रतिबंध, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

आयकर अधिकारी गुप्ता के घर और ऑफिस के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद रखा गया है, जबकि बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

फर्जी रिटर्न और टीडीएस घोटाले से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल रतलाम तक सीमित नहीं है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इंदौर, जबलपुर, रीवा और रायपुर सहित 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी टीडीएस रिटर्न दाखिल कर टैक्स रिफंड दिलवाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करना है।

बताया गया है कि ये सीए और उनसे जुड़ी फर्में 20% या उससे अधिक कमीशन लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए रिफंड दिलाते थे। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं।

इंदौर से आए अधिकारी बोले- "जांच जारी है"

कार्रवाई में शामिल अधिकारी फिलहाल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। उन्होंने केवल इतना कहा कि, "हमारी कार्रवाई प्रक्रियागत है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।"

सीए गुप्ता की फर्म से जब्त हुए दस्तावेज

न्यू रोड स्थित सुरेश गुप्ता एंड कंपनी के कार्यालय में भी सघन छानबीन जारी है। यहां बड़ी संख्या में टैक्स रिटर्न से संबंधित फाइलें, टीडीएस दस्तावेज और कई संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। टीम डिजिटल डाटा भी खंगाल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/income-tax-raids-at-tax-advisors-house-and-office-teams/article-27662

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.