इंदौर: किसानों ने निकाली भावांतर धन्यवाद ट्रैक्टर रैली, सीएम वर्चुअली जुड़े, जताया आभार

Indore,M.P

जिले में सोयाबीन भावांतर योजना के तहत किसानों ने शुक्रवार को धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली शुरू में दशहरा मैदान से कलेक्ट्रेट तक जाने वाली थी, लेकिन बाद में इसे सुपर कॉरिडोर मैदान पर ही आयोजित किया गया।

 दोपहर में वहां आयोजित सभा में किसानों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली सभा से जुड़े और किसानों के हित में कार्य करने का भरोसा जताया।

रैली का आयोजन मुख्य रूप से देपालपुर विधायक मनोज पटेल ने किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रशासन ने रैली पर रोक लगाई थी, इसलिए इस बार सभा सुपर कॉरिडोर मैदान पर आयोजित की गई। इससे ट्रैफिक व्यवस्थाएं बनी रहीं और शहरवासियों को परेशानी नहीं हुई। आभार रैली में मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे।

सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि भावांतर योजना के पंजीयन 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इंदौर जिले में 35 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करा लिया है। पूरे प्रदेश में 5 लाख 10 हजार से अधिक किसानों ने योजना में पंजीकरण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों का माल गुणवत्तापूर्ण है, उनके लिए उचित रेट सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी।

रैली में किसानों ने सीएम के पोस्टर हाथ में लेकर उसे लहराया। सुपर कॉरिडोर मैदान पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर खड़े थे। बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि यह रैली किसानों द्वारा स्वयं आयोजित की गई थी, जबकि भाजपा ने इसका समर्थन किया।

देपालपुर विधायक विशाल पटेल और राऊ विधायक मधु वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों को लाभ की स्थिति में पहुंचाया है। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा ने किसानों के हित में कार्य किया, जबकि कांग्रेस ने उन्हें डिफाल्टर बना दिया।

हालांकि, भारतीय किसान संघ ने भावांतर योजना पर आपत्ति जताई है। इंदौर नगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती ने कहा कि 2018 में प्याज भावांतर की राशि 29 करोड़ रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ और 500 रुपए बोनस का वादा अधूरा रह गया। उन्होंने मांग की कि सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए और खरीदी इसी दर पर हो।

मुकाती ने चेतावनी दी कि अगर योजना अक्टूबर के अंत तक लागू होती है, तो छोटे और मध्यम किसान अपनी उपज पहले ही बेच चुके होंगे, क्योंकि उनके पास भंडारण और पूंजी की सुविधा नहीं है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-farmers-took-out-bhavantar-thanks-tractor-rally-cm-joined/article-35464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.