अशोकनगर में डंपर की टक्कर से ग्रामीण की मौत: गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता

Ashoknagar, MP

अशोकनगर जिले के सहराई थाना क्षेत्र के चिनकुपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

मृतक की पहचान चिनकुपुरा निवासी के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम देवी सिंह पुत्र रामचरण (30 वर्ष) है। बताया गया कि वह सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी चंदेरी की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, कहा– नहीं हैं साइन बोर्ड

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर सुरक्षा संकेतक बोर्ड और स्पीड लिमिट के संकेत नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

अफसरों की समझाइश के बाद खुला रास्ता

सूचना मिलते ही सहराई थाना प्रभारी धर्मेश डांगी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और कड़ी कार्रवाई एवं सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाने पर सहमति जताई।

डंपर जब्त, चालक फरार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगावली सिविल अस्पताल भेज दिया है। डंपर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/villager-dies-due-to-collision-with-dumper-in-ashoknagar-angry/article-35452

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.