पंचवर्षीय छोड़िए साहब! 8 साल में भी पूरा नहीं हो पाया PM आवास

Vidisha, MP

विदिशा नगर पालिका द्वारा आठ साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 72 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट पास किया था, इस प्रोजेक्ट का मकसद यह था कि इससे हर गरीब को उसके सपनों का आशियाना मिलेगा, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी यह प्रोजेक्ट आज भी अधूरा है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को उसका अपना घर दिलाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में यह सपना आठ साल बाद भी अधूरा ही है. 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत 72 करोड़ रुपए की लागत से 864 मकानों का निर्माण होना था, लेकिन आज 2025 में भी यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है. वहीं जिन 84 परिवारों आवास दिया गया है, वे अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. न तो बिजली है, न पानी, न सड़क और न ही नालियों की कोई व्यवस्था. कई परिवार मकान लेकर भी किराए के घरों में रहने को मजबूर हैं. आइए, आपको दिखाते हैं इस प्रोजेक्ट की हकीकत.

PM Awas Yojana: विदिशा के प्रोजेक्ट का हाल

पहले समझिए क्या है मामला?

विदिशा नगर पालिका द्वारा 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 864 मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. इस योजना के तहत 648 मकान गरीब और आवासहीनों को मिलने थे, जबकि 216 मकान LIG कैटेगरी के लिए बनाए जाने थे, 2018 में यह प्रोजेक्ट पूरा होना था, जो आज 2025 में भी अधूरा पड़ा है. जब NDTV की टीम मौके पर पहुंची तो वहां 25 साल की कल्पना से मुलाकात हुई. इन 84 घरों के बीच में वे अपनी एक किराने की दुकान चलाती हैं. उनका कहना है कि "हम लोगों को मकान मिलने का आश्वासन सरकार की तरफ से पांच साल पहले मिला था, हम मकान में तीन साल से रह रहे हैं. लेकिन अभी भी कई मकान अधूरे पड़े हैं, न बिजली है न सड़क और पानी नहीं है.

कुछ यही कहना है यहां की रहवासी पार्वती, जया और नरवदी का, जिन्होंने तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान लिया. इन सबकी भी एक ही कहानी है, इन्हें प्रधानमंत्री आवास तो दिया गया लेकिन मूलभूत सुविधाएं आज भी नहीं मिली.

यहां रहने वाले रघुवीर तिवारी कहते हैं कि "हमें सरकार ने हमारा सपनों का घर दिया, लेकिन हम बिना मकान के भी रहे. हम लोगों से पांच साल पहले बीस हजार जमा कराए और मकान पूरे तीन साल बाद मिला वो भी सरकार ने नहीं दिया हम खुद अधूरे मकान में आकर रहने लगे."

क्या कहते हैं आंकड़ें?

  • प्रोजेक्ट लागत: 72 करोड़ रुपए
  • कार्य कब शुरू हुआ: 2016
  • कार्य समाप्ति का लक्ष्य: 2018
  • कुल आवास: 864
  • गरीबों के लिए आवास: 648
  • एलआईजी आवास: 216
  • मकान मिले: 84 परिवारों को
  • अधूरे मकान: 780+

क्याें हुई देरी?

इस प्रोजेक्ट में देरी के पीछे की वजह ठेकेदार का टेंडर छोड़ना बताई जा रही है. इस पर नगर पालिका अध्यक्ष के पति राकेश शर्मा का कहना है कि "2016 का नहीं मालूम, 2022 में हमारी परिषद बनी तो ठेकेदार काम करता नहीं पाया गया था, जिससे उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया, दोबारा से टेंडर लगाया गया है."

वहीं कलेक्टर रोशन सिंह का कहना है कि 2016 में यह कार्य शुरू किया गया था, ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से यह कार्य अधूरा रहा. दोबारा इस कार्य के टेंडर लगाए गए हैं, जो लोग रह रहे हैं ठेकेदार द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं देना थी, नहीं दे पाए तो हम जल्द ही इस समस्या का निराकरण कराएंगे. 

ये है विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के इस प्रोजेक्ट की असलियत. गरीबों को घर देने की यह महत्वाकांक्षी योजना विदिशा में आज भी अधूरी पड़ी है. सवाल यह है कि आखिर कब पूरा होगा यह प्रोजेक्ट? और जिन परिवारों को मकान मिल गए हैं, वे आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में रहेंगे?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंचवर्षीय छोड़िए साहब! 8 साल में भी पूरा नहीं हो पाया PM आवास

Vidisha, MP

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को उसका अपना घर दिलाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में यह सपना आठ साल बाद भी अधूरा ही है. 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत 72 करोड़ रुपए की लागत से 864 मकानों का निर्माण होना था, लेकिन आज 2025 में भी यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है. वहीं जिन 84 परिवारों आवास दिया गया है, वे अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. न तो बिजली है, न पानी, न सड़क और न ही नालियों की कोई व्यवस्था. कई परिवार मकान लेकर भी किराए के घरों में रहने को मजबूर हैं. आइए, आपको दिखाते हैं इस प्रोजेक्ट की हकीकत.

PM Awas Yojana: विदिशा के प्रोजेक्ट का हाल

PM Awas Yojana: विदिशा के प्रोजेक्ट का हाल

पहले समझिए क्या है मामला?

विदिशा नगर पालिका द्वारा 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 864 मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. इस योजना के तहत 648 मकान गरीब और आवासहीनों को मिलने थे, जबकि 216 मकान LIG कैटेगरी के लिए बनाए जाने थे, 2018 में यह प्रोजेक्ट पूरा होना था, जो आज 2025 में भी अधूरा पड़ा है. जब NDTV की टीम मौके पर पहुंची तो वहां 25 साल की कल्पना से मुलाकात हुई. इन 84 घरों के बीच में वे अपनी एक किराने की दुकान चलाती हैं. उनका कहना है कि "हम लोगों को मकान मिलने का आश्वासन सरकार की तरफ से पांच साल पहले मिला था, हम मकान में तीन साल से रह रहे हैं. लेकिन अभी भी कई मकान अधूरे पड़े हैं, न बिजली है न सड़क और पानी नहीं है.

कुछ यही कहना है यहां की रहवासी पार्वती, जया और नरवदी का, जिन्होंने तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान लिया. इन सबकी भी एक ही कहानी है, इन्हें प्रधानमंत्री आवास तो दिया गया लेकिन मूलभूत सुविधाएं आज भी नहीं मिली.

यहां रहने वाले रघुवीर तिवारी कहते हैं कि "हमें सरकार ने हमारा सपनों का घर दिया, लेकिन हम बिना मकान के भी रहे. हम लोगों से पांच साल पहले बीस हजार जमा कराए और मकान पूरे तीन साल बाद मिला वो भी सरकार ने नहीं दिया हम खुद अधूरे मकान में आकर रहने लगे."

क्या कहते हैं आंकड़ें?

  • प्रोजेक्ट लागत: 72 करोड़ रुपए
  • कार्य कब शुरू हुआ: 2016
  • कार्य समाप्ति का लक्ष्य: 2018
  • कुल आवास: 864
  • गरीबों के लिए आवास: 648
  • एलआईजी आवास: 216
  • मकान मिले: 84 परिवारों को
  • अधूरे मकान: 780+
PM Awas Yojana: विदिशा के प्रोजेक्ट का हाल

PM Awas Yojana: विदिशा के प्रोजेक्ट का हाल

क्याें हुई देरी?

इस प्रोजेक्ट में देरी के पीछे की वजह ठेकेदार का टेंडर छोड़ना बताई जा रही है. इस पर नगर पालिका अध्यक्ष के पति राकेश शर्मा का कहना है कि "2016 का नहीं मालूम, 2022 में हमारी परिषद बनी तो ठेकेदार काम करता नहीं पाया गया था, जिससे उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया, दोबारा से टेंडर लगाया गया है."

वहीं कलेक्टर रोशन सिंह का कहना है कि 2016 में यह कार्य शुरू किया गया था, ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से यह कार्य अधूरा रहा. दोबारा इस कार्य के टेंडर लगाए गए हैं, जो लोग रह रहे हैं ठेकेदार द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं देना थी, नहीं दे पाए तो हम जल्द ही इस समस्या का निराकरण कराएंगे. 

ये है विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के इस प्रोजेक्ट की असलियत. गरीबों को घर देने की यह महत्वाकांक्षी योजना विदिशा में आज भी अधूरी पड़ी है. सवाल यह है कि आखिर कब पूरा होगा यह प्रोजेक्ट? और जिन परिवारों को मकान मिल गए हैं, वे आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में रहेंगे?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leave-five-year-sir-pms-house-could-not-be-completed/article-10667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.