मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा: कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा से फूंका जाएगा आंदोलन का बिगुल

Raipur, CG

कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में एक विशाल जनसभा आयोजित करने जा रही है, जिसका नाम है – "किसान, जवान, संविधान सभा"। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्य रूप से शामिल होंगे।

आयोजन को लेकर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन का संकेत दे दिया है।

25 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी तय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सभा में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता, किसान और पूर्व सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है।

कांग्रेस अध्यक्ष बैज का आरोप – संविधान पर हो रहा हमला

बैज ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, "आज देश में किसान, जवान और संविधान तीनों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, किसानों को खाद और DAP नहीं मिल रही, और नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं हो रही हैं।

सरकार की नीतियों पर सीधा हमला

दीपक बैज ने बताया कि सभा में बिजली संकट, खनिज संपदा को बेचने की साजिश, 10 हजार स्कूलों को बंद करने और शराब कारोबार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि "प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य और संसाधन तंत्र को बर्बाद करने का षड्यंत्र जारी है।"

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह जनसभा पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस सभा के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का आंदोलन और मजबूत होगा और आने वाले समय में जनआंदोलन की नई लहर खड़ी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा: कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा से फूंका जाएगा आंदोलन का बिगुल

Raipur, CG

आयोजन को लेकर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन का संकेत दे दिया है।

25 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी तय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सभा में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता, किसान और पूर्व सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है।

कांग्रेस अध्यक्ष बैज का आरोप – संविधान पर हो रहा हमला

बैज ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, "आज देश में किसान, जवान और संविधान तीनों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, किसानों को खाद और DAP नहीं मिल रही, और नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं हो रही हैं।

सरकार की नीतियों पर सीधा हमला

दीपक बैज ने बताया कि सभा में बिजली संकट, खनिज संपदा को बेचने की साजिश, 10 हजार स्कूलों को बंद करने और शराब कारोबार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि "प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य और संसाधन तंत्र को बर्बाद करने का षड्यंत्र जारी है।"

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह जनसभा पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस सभा के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का आंदोलन और मजबूत होगा और आने वाले समय में जनआंदोलन की नई लहर खड़ी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mallikarjun-kharges-visit-to-chhattisgarh-will-burn-the-movement-from/article-26648

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.