खैरागढ़ के स्कूल में अधजले दस्तावेज हटवाए गए कचरा बताकर, कांग्रेस का आरोप- शिक्षा विभाग ने मिटाए सबूत

Khairagarh, CG

शहर के तुरकारीपारा स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला क्रमांक-1 में जले हुए दस्तावेज हटवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस ने शिक्षा विभाग पर साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अधजले दस्तावेज “कचरा” बताकर हटवाए गए

घटना के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) लालजी द्विवेदी ने नगर पालिका को फोन कर स्कूल परिसर में मौजूद राख और अधजले दस्तावेजों को कचरा बताते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की टीम ने मौके से तमाम राख और फाइलें हटाईं, लेकिन बाद में सामने आया कि ये दस्तावेज सरकारी रिकॉर्ड का हिस्सा थे।

कांग्रेस का आरोप– साक्ष्य मिटाने की साजिश

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दस्तावेज आग के हवाले कर दिए गए ताकि कोई रिकॉर्ड न बचे। उन्होंने कहा, "मीडिया में खबर आने के बाद विभाग ने आनन-फानन में इन्हें कचरा बताकर उठवाया, यह नियमों के विरुद्ध है और पूरी तरह से सुनियोजित साजिश की आशंका है।"

नगर पालिका अधिकारी ने मानी बात

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें DEO का फोन आया था कि स्कूल में कचरा पड़ा है। उन्होंने निर्देश पर कर्मचारी भेजकर सफाई करवाई। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उसमें शासकीय दस्तावेज शामिल हैं।

राख में मिले रजिस्टर और रिकॉर्ड

शिकायतकर्ता ने बताया कि हटाई गई राख में उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच शुरू भी नहीं हुई थी, तब इतनी जल्दी उन्हें हटाने की क्या जरूरत थी?

जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

फिलहाल मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी से कराए जाने की तैयारी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं, वे खुद निष्पक्ष जांच कैसे कर सकते हैं? नागरिकों ने मांग की है कि यह जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खैरागढ़ के स्कूल में अधजले दस्तावेज हटवाए गए कचरा बताकर, कांग्रेस का आरोप- शिक्षा विभाग ने मिटाए सबूत

Khairagarh, CG

कांग्रेस ने शिक्षा विभाग पर साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अधजले दस्तावेज “कचरा” बताकर हटवाए गए

घटना के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) लालजी द्विवेदी ने नगर पालिका को फोन कर स्कूल परिसर में मौजूद राख और अधजले दस्तावेजों को कचरा बताते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की टीम ने मौके से तमाम राख और फाइलें हटाईं, लेकिन बाद में सामने आया कि ये दस्तावेज सरकारी रिकॉर्ड का हिस्सा थे।

कांग्रेस का आरोप– साक्ष्य मिटाने की साजिश

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दस्तावेज आग के हवाले कर दिए गए ताकि कोई रिकॉर्ड न बचे। उन्होंने कहा, "मीडिया में खबर आने के बाद विभाग ने आनन-फानन में इन्हें कचरा बताकर उठवाया, यह नियमों के विरुद्ध है और पूरी तरह से सुनियोजित साजिश की आशंका है।"

नगर पालिका अधिकारी ने मानी बात

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें DEO का फोन आया था कि स्कूल में कचरा पड़ा है। उन्होंने निर्देश पर कर्मचारी भेजकर सफाई करवाई। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उसमें शासकीय दस्तावेज शामिल हैं।

राख में मिले रजिस्टर और रिकॉर्ड

शिकायतकर्ता ने बताया कि हटाई गई राख में उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच शुरू भी नहीं हुई थी, तब इतनी जल्दी उन्हें हटाने की क्या जरूरत थी?

जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

फिलहाल मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी से कराए जाने की तैयारी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं, वे खुद निष्पक्ष जांच कैसे कर सकते हैं? नागरिकों ने मांग की है कि यह जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-allegation-by-stating-that-garbage-was-removed-in-khairagarh/article-26646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.