मध्यप्रदेश को मिला नया ब्यूटी क्वीन चेहरा, जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स एमपी

BHOPAL, MP

तीन दिन चली इंटरनेशनल ग्रूमिंग के बाद 13 प्रतिभागियों ने रैंप पर दिखाया जलवा

राजधानी भोपाल में सोमवार देर रात आयोजित मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 के भव्य फिनाले में शहर की ही रहने वाली जान्हवी मल्होत्रा ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनरअप और श्रेया बेड़िया सेकेंड रनरअप रहीं। जान्हवी की इस जीत के साथ भोपाल ने फिर से साबित कर दिया कि प्रतिभा और आत्मविश्वास की कमी यहां नहीं है।

जान्हवी ने मंच से उतरने के बाद कहा, "यह मेरी सालों की मेहनत का नतीजा है। शुरू में थोड़ी नर्वसनेस थी, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं जीतने के लिए आई हूं और जीतकर ही जाऊंगी। अब मुझे अपने राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करने का मौका मिलेगा, इससे बढ़कर गर्व की बात और क्या हो सकती है।"

miss univers mp

रैंप पर 13 फाइनलिस्ट्स का जलवा, हर कदम में दिखा आत्मविश्वास

इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के एक निजी होटल में किया गया, जहां 13 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपने सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिनाले की शुरुआत कॉकटेल राउंड से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस में अपनी शानदार चाल और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर उतरकर जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया।

इसके बाद रिसॉर्ट वियर राउंड आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेसेज़ में रैंप वॉक की। इस राउंड ने प्रतियोगियों की स्टाइल सेंस, स्माइल और स्टेज प्रजेंस को पूरी तरह दर्शाया।

jahh

टाइटल विनर्स की सूची, ताप्ती ठाकुर ने मारी बाजी

फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न उप-खिताबों से भी सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख नाम रहे:

  • मिस फोटोजेनिक: ताप्ती ठाकुर

  • बेस्ट स्माइल: हनी तेजवानी

  • बेस्ट इन वॉक: ताप्ती ठाकुर

  • मिस कंजिनियलिटी: रंशिका राठौर

  • ग्लोइंग स्किन: ताप्ती ठाकुर

  • मिस टैलेंटेड: हिमानी कपूर

  • बेस्ट हेयर: पिया द्विवेदी

ताप्ती ठाकुर ने सबसे ज्यादा टाइटल अपने नाम कर इस मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी।

jhhh

फिनाले से पहले मिली इंटरनेशनल ग्रूमिंग, तीन दिन चला प्रशिक्षण

प्रतियोगिता के फिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल ट्रेनर अरनिश डायमेरी द्वारा तीन दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की गहन तैयारी कराई गई। यही वजह रही कि फिनाले में हर प्रतिभागी ने आत्मविश्वास से मंच पर जलवा बिखेरा।

रिया सिंह ने कहा - "भोपाल बेहद खूबसूरत, टैलेंट से भरपूर"

फिनाले में बतौर जज शामिल हुईं मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंह ने भोपाल की खूबसूरती और टैलेंट की सराहना करते हुए कहा, "भोपाल एक खूबसूरत और हरियाली से भरा शहर है। यहां के टैलेंट को देखकर मैं बेहद प्रभावित हूं। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तैयारी और व्यक्तित्व को देखकर स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने की पूरी क्षमता है।"

ये रहे फिनाले में शामिल 13 प्रतिभागी

फिनाले में भाग लेने वाली 13 प्रतिभागियों के नाम :
लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परांसवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्राषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रुनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा और प्रिया द्विवेदी।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश को मिला नया ब्यूटी क्वीन चेहरा, जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स एमपी

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में सोमवार देर रात आयोजित मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 के भव्य फिनाले में शहर की ही रहने वाली जान्हवी मल्होत्रा ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनरअप और श्रेया बेड़िया सेकेंड रनरअप रहीं। जान्हवी की इस जीत के साथ भोपाल ने फिर से साबित कर दिया कि प्रतिभा और आत्मविश्वास की कमी यहां नहीं है।

जान्हवी ने मंच से उतरने के बाद कहा, "यह मेरी सालों की मेहनत का नतीजा है। शुरू में थोड़ी नर्वसनेस थी, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं जीतने के लिए आई हूं और जीतकर ही जाऊंगी। अब मुझे अपने राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करने का मौका मिलेगा, इससे बढ़कर गर्व की बात और क्या हो सकती है।"

miss univers mp

रैंप पर 13 फाइनलिस्ट्स का जलवा, हर कदम में दिखा आत्मविश्वास

इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के एक निजी होटल में किया गया, जहां 13 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपने सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिनाले की शुरुआत कॉकटेल राउंड से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस में अपनी शानदार चाल और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर उतरकर जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया।

इसके बाद रिसॉर्ट वियर राउंड आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेसेज़ में रैंप वॉक की। इस राउंड ने प्रतियोगियों की स्टाइल सेंस, स्माइल और स्टेज प्रजेंस को पूरी तरह दर्शाया।

jahh

टाइटल विनर्स की सूची, ताप्ती ठाकुर ने मारी बाजी

फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न उप-खिताबों से भी सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख नाम रहे:

  • मिस फोटोजेनिक: ताप्ती ठाकुर

  • बेस्ट स्माइल: हनी तेजवानी

  • बेस्ट इन वॉक: ताप्ती ठाकुर

  • मिस कंजिनियलिटी: रंशिका राठौर

  • ग्लोइंग स्किन: ताप्ती ठाकुर

  • मिस टैलेंटेड: हिमानी कपूर

  • बेस्ट हेयर: पिया द्विवेदी

ताप्ती ठाकुर ने सबसे ज्यादा टाइटल अपने नाम कर इस मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी।

jhhh

फिनाले से पहले मिली इंटरनेशनल ग्रूमिंग, तीन दिन चला प्रशिक्षण

प्रतियोगिता के फिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल ट्रेनर अरनिश डायमेरी द्वारा तीन दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की गहन तैयारी कराई गई। यही वजह रही कि फिनाले में हर प्रतिभागी ने आत्मविश्वास से मंच पर जलवा बिखेरा।

रिया सिंह ने कहा - "भोपाल बेहद खूबसूरत, टैलेंट से भरपूर"

फिनाले में बतौर जज शामिल हुईं मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंह ने भोपाल की खूबसूरती और टैलेंट की सराहना करते हुए कहा, "भोपाल एक खूबसूरत और हरियाली से भरा शहर है। यहां के टैलेंट को देखकर मैं बेहद प्रभावित हूं। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तैयारी और व्यक्तित्व को देखकर स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने की पूरी क्षमता है।"

ये रहे फिनाले में शामिल 13 प्रतिभागी

फिनाले में भाग लेने वाली 13 प्रतिभागियों के नाम :
लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परांसवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्राषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रुनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा और प्रिया द्विवेदी।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-gets-new-beauty-queen-face-janhvi-malhotra-miss/article-23051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.