MP की पहली हिंदू AIMIM पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी छोड़ी, ओवैसी को भेजा इस्तीफा

Khargone, MP

मध्यप्रदेश की राजनीति में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। खरगोन नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-2 से निर्वाचित AIMIM की पहली हिंदू पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद कार्यालय भेजा है।

अरुणा ने अपने त्यागपत्र में ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए पार्टी की कोर कमेटी और सदस्यता से अलग होने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद अरुणा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा—
"मुझमें हर वह चीज़ त्यागने की हिम्मत है, जिसकी कीमत मेरे आत्मसम्मान से बड़ी है।"

यह पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन चुका है और अरुणा के इस कदम को राजनीतिक के बजाय व्यक्तिगत स्वाभिमान से जुड़ा माना जा रहा है।

AIMIM से जीतने वाली प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद

2022 के निकाय चुनाव में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने मध्यप्रदेश में पहली बार किसी हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। अरुणा उपाध्याय ने 643 वोट पाकर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया था। यह वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां लगभग 70% आबादी मुस्लिम है।

अरुणा प्रदेश में AIMIM की कुल 4 पार्षदों में से एक थीं। उनकी जीत को पार्टी ने ‘सांप्रदायिक सद्भाव’ की मिसाल बताया था।

पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

इस्तीफे से करीब पंद्रह दिन पहले अरुणा ने अपने पति श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और वार्ड के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

मामला खरगोन एसपी कार्यालय तक पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि यह पारिवारिक तनाव भी उनके निर्णय का प्रमुख कारण रहा है।

अब राजनीतिक भविष्य पर अटकलें

अरुणा उपाध्याय के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि वे आगे किस पार्टी से जुड़ेंगी। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजरें उन पर हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं दिया है।

खरगोन की राजनीति में उठा बड़ा सवाल

अरुणा का पार्टी छोड़ना AIMIM के लिए भी झटका माना जा रहा है, जिसने पहली बार हिंदू चेहरे को मैदान में उतारकर जीत हासिल की थी। पार्टी की छवि और रणनीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब AIMIM देशभर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP की पहली हिंदू AIMIM पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी छोड़ी, ओवैसी को भेजा इस्तीफा

Khargone, MP

उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद कार्यालय भेजा है।

अरुणा ने अपने त्यागपत्र में ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए पार्टी की कोर कमेटी और सदस्यता से अलग होने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद अरुणा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा—
"मुझमें हर वह चीज़ त्यागने की हिम्मत है, जिसकी कीमत मेरे आत्मसम्मान से बड़ी है।"

यह पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन चुका है और अरुणा के इस कदम को राजनीतिक के बजाय व्यक्तिगत स्वाभिमान से जुड़ा माना जा रहा है।

AIMIM से जीतने वाली प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद

2022 के निकाय चुनाव में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने मध्यप्रदेश में पहली बार किसी हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। अरुणा उपाध्याय ने 643 वोट पाकर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया था। यह वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां लगभग 70% आबादी मुस्लिम है।

अरुणा प्रदेश में AIMIM की कुल 4 पार्षदों में से एक थीं। उनकी जीत को पार्टी ने ‘सांप्रदायिक सद्भाव’ की मिसाल बताया था।

पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

इस्तीफे से करीब पंद्रह दिन पहले अरुणा ने अपने पति श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और वार्ड के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

मामला खरगोन एसपी कार्यालय तक पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि यह पारिवारिक तनाव भी उनके निर्णय का प्रमुख कारण रहा है।

अब राजनीतिक भविष्य पर अटकलें

अरुणा उपाध्याय के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि वे आगे किस पार्टी से जुड़ेंगी। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजरें उन पर हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं दिया है।

खरगोन की राजनीति में उठा बड़ा सवाल

अरुणा का पार्टी छोड़ना AIMIM के लिए भी झटका माना जा रहा है, जिसने पहली बार हिंदू चेहरे को मैदान में उतारकर जीत हासिल की थी। पार्टी की छवि और रणनीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब AIMIM देशभर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-first-hindu-aimim-councilor-aruna-upadhyay-left-the-party/article-27729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.