झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पांच घायल

Jhabua, MP

झाबुआ जिले के बोलासा गांव के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार एमयूवी वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 10 बजे झाबुआ जिला मुख्यालय से लगभग 48 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोलासा गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार, एमयूवी वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

मौके पर पसरा मातम
रायपुरिया थाना प्रभारी जेआर बर्डे ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पांच अन्य व्यक्तियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गुजरात के दाहोद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नान सिंह भाबोर (43), परमू हटीला (30), रेमाबाई हटीला (40), तथा धार निवासी दातू हटीला (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं।

गांव में शोक की लहर
एक ही परिवार के चार लोगों की असमय मृत्यु से बोलासा गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2025 By दैनिक जागरण

झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पांच घायल

Jhabua, MP

झाबुआ जिले के बोलासा गांव के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार एमयूवी वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 10 बजे झाबुआ जिला मुख्यालय से लगभग 48 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोलासा गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार, एमयूवी वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

मौके पर पसरा मातम
रायपुरिया थाना प्रभारी जेआर बर्डे ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पांच अन्य व्यक्तियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गुजरात के दाहोद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नान सिंह भाबोर (43), परमू हटीला (30), रेमाबाई हटीला (40), तथा धार निवासी दातू हटीला (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं।

गांव में शोक की लहर
एक ही परिवार के चार लोगों की असमय मृत्यु से बोलासा गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-road-accident-in-jhabua-four-members-of-the-same/article-17614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.