SDERF ने बाढ़ में फंसे दंपती को बचाया, दमोह के कई गांव जलमग्न, गर्भवती महिलाओं को किया गया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

Damoh, MP

दमोह जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेंदूखेड़ा और तारादेही के बीच बहने वाली ब्यारमा नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे गोपालपुर गांव के एक दंपती खेत में फंस गया।

सोमवार शाम खेत में काम कर रहे कौशल गौड़ और उनकी पत्नी आशारानी रातभर बाढ़ में फंसे रहे। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम प्रभारी प्राची दुबे के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की भयावह बाढ़ उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखी। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। खेतों की जगह अब चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

बाढ़ से ये गांव सबसे अधिक प्रभावित

दमोह कलेक्टर सुधीर कोच ने जिले में बाढ़ नियंत्रण हेतु एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि खमतरा, बरपेटा, जमरा, बमोरी, तारादेवी, खमरिया, जैतगढ़ और बेल्थरा गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रशासन, पुलिस, वन और राजस्व विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। अब तक छह में से पांच महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि एक महिला को आज तेंदूखेड़ा अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य जारी हैं और हर गांव से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

SDERF ने बाढ़ में फंसे दंपती को बचाया, दमोह के कई गांव जलमग्न, गर्भवती महिलाओं को किया गया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

Damoh, MP

सोमवार शाम खेत में काम कर रहे कौशल गौड़ और उनकी पत्नी आशारानी रातभर बाढ़ में फंसे रहे। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम प्रभारी प्राची दुबे के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की भयावह बाढ़ उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखी। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। खेतों की जगह अब चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

बाढ़ से ये गांव सबसे अधिक प्रभावित

दमोह कलेक्टर सुधीर कोच ने जिले में बाढ़ नियंत्रण हेतु एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि खमतरा, बरपेटा, जमरा, बमोरी, तारादेवी, खमरिया, जैतगढ़ और बेल्थरा गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रशासन, पुलिस, वन और राजस्व विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। अब तक छह में से पांच महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि एक महिला को आज तेंदूखेड़ा अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य जारी हैं और हर गांव से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sderf-saved-pregnant-women-to-safe-places-the-couple-trapped/article-29160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.