नदी में फंसे 6 लोगों को SDRF ने बचाया, पुजारी की मलबे में दबकर मौत; बाणसागर डैम के 3 गेट दोपहर में खुलेंगे

Shahdol, MP

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नदियों के उफान और जलभराव से सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं कई इलाकों में खतरे की स्थिति बन गई है।

शुक्रवार को ब्यौहारी क्षेत्र में एक परिवार के छह सदस्य बाढ़ में फंस गए, जिन्हें चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं देवलौंद में एक कच्चा मकान गिरने से 80 वर्षीय पुजारी की मौत हो गई

नदी के बीच फंसे थे 6 लोग, SDRF ने चलाया ऑपरेशन

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में राम सुमन कुशवाहा का घर बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया था। बारिश के चलते घर और खेतों में 6 फीट तक पानी भर गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और थाना प्रभारी अरुण पांडे के नेतृत्व में चार घंटे के अथक प्रयास के बाद परिवार के सभी 6 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया

पुजारी की मलबे में दबकर मौत

देवलौंद क्षेत्र के चौकी टोला बुढ़वा गांव में एक कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। 80 वर्षीय रामधनी बैस, जो पास के शिव मंदिर के पुजारी थे, रात के समय मकान में सो रहे थे। मकान गिरने से वह मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने मकान गिरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बाणसागर डैम के तीन गेट आज खुलेंगे

लगातार बारिश से बाणसागर बांध का जल स्तर 339.6 मीटर तक पहुंच गया है और जल की आवक दर 1791 क्यूमेक्स दर्ज की गई है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर शनिवार दोपहर 12 बजे तीन रेडियल गेट खोलकर 2500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नदी में फंसे 6 लोगों को SDRF ने बचाया, पुजारी की मलबे में दबकर मौत; बाणसागर डैम के 3 गेट दोपहर में खुलेंगे

Shahdol, MP

शुक्रवार को ब्यौहारी क्षेत्र में एक परिवार के छह सदस्य बाढ़ में फंस गए, जिन्हें चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं देवलौंद में एक कच्चा मकान गिरने से 80 वर्षीय पुजारी की मौत हो गई

नदी के बीच फंसे थे 6 लोग, SDRF ने चलाया ऑपरेशन

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में राम सुमन कुशवाहा का घर बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया था। बारिश के चलते घर और खेतों में 6 फीट तक पानी भर गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और थाना प्रभारी अरुण पांडे के नेतृत्व में चार घंटे के अथक प्रयास के बाद परिवार के सभी 6 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया

पुजारी की मलबे में दबकर मौत

देवलौंद क्षेत्र के चौकी टोला बुढ़वा गांव में एक कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। 80 वर्षीय रामधनी बैस, जो पास के शिव मंदिर के पुजारी थे, रात के समय मकान में सो रहे थे। मकान गिरने से वह मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने मकान गिरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बाणसागर डैम के तीन गेट आज खुलेंगे

लगातार बारिश से बाणसागर बांध का जल स्तर 339.6 मीटर तक पहुंच गया है और जल की आवक दर 1791 क्यूमेक्स दर्ज की गई है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर शनिवार दोपहर 12 बजे तीन रेडियल गेट खोलकर 2500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sdrf-rescued-6-people-trapped-in-the-river-the-priests/article-27410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.