पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे तीन युवकों के शव बरामद: दो दिन चला रेस्क्यू, दो सतना और एक पन्ना का निवासी

Panna, MP

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित बृहस्पति कुंड जलप्रपात में डूबे तीन युवकों के शव एसडीईआरएफ टीम ने दो दिन की मशक्कत के बाद बरामद कर लिए हैं। रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे ये युवक नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गए थे। सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था, जबकि बाकी दो शव मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम को मिले।

मृतकों में दो युवक सतना और एक पन्ना का निवासी

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (निवासी जिगदहा, पन्ना), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों निवासी बरहुत नगर, सतना) के रूप में हुई है। तीनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड झरना देखने आए थे। नहाने के दौरान ये अलग-अलग स्थानों पर गहरे पानी में फंस गए और डूब गए।

शाम के कारण रुका था रेस्क्यू

घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। बृजपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एसडीईआरएफ (SDERF) टीम को सूचित किया। रविवार को शाम होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार सुबह से अभियान शुरू हुआ, जिसमें अभिषेक का शव शाम तक मिल गया

तेज बहाव के बीच 2 किमी तक चली खोज

एसडीईआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन ने बताया कि राहत एवं बचाव दल ने झरने से बहने वाली नदी में लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव के बीच मंगलवार सुबह दोनों अन्य शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बृहस्पति कुंड में हादसों का बढ़ता खतरा

बृहस्पति कुंड जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतों की कमी के चलते हर साल कई हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे तीन युवकों के शव बरामद: दो दिन चला रेस्क्यू, दो सतना और एक पन्ना का निवासी

Panna, MP

मृतकों में दो युवक सतना और एक पन्ना का निवासी

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (निवासी जिगदहा, पन्ना), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों निवासी बरहुत नगर, सतना) के रूप में हुई है। तीनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड झरना देखने आए थे। नहाने के दौरान ये अलग-अलग स्थानों पर गहरे पानी में फंस गए और डूब गए।

शाम के कारण रुका था रेस्क्यू

घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। बृजपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एसडीईआरएफ (SDERF) टीम को सूचित किया। रविवार को शाम होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार सुबह से अभियान शुरू हुआ, जिसमें अभिषेक का शव शाम तक मिल गया

तेज बहाव के बीच 2 किमी तक चली खोज

एसडीईआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन ने बताया कि राहत एवं बचाव दल ने झरने से बहने वाली नदी में लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव के बीच मंगलवार सुबह दोनों अन्य शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बृहस्पति कुंड में हादसों का बढ़ता खतरा

बृहस्पति कुंड जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतों की कमी के चलते हर साल कई हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bodies-of-three-youths-drowned-in-jupiter-kund-of/article-26133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.