थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले युवक की मौत: आरोपियों पर लगेगी आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा

Gwalior, MP

हजीरा थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक 24 जुलाई को थाने पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से वह इतना आहत हुआ कि उसने आत्मदाह कर लिया।

80 प्रतिशत झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद अब पुलिस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज करेगी। इससे पहले महिला के बहनोई और उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर के बिरला नगर लाइन नंबर-1 में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे उसका बहनोई और उसका दोस्त छोटू सेंगर उसके घर में जबरन घुस आए। उन्होंने न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।

जब महिला ने यह बात अपनी ननद को बताई, तो उसने आरोपियों का बचाव करते हुए उसे चुप रहने की सलाह दी। शाम को जब महिला के पति को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे बेहद आहत हुए और अगले दिन यानी 24 जुलाई को पत्नी को लेकर हजीरा थाना पहुंचे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

थाने में जब उन्होंने शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने तत्काल एफआईआर करने से मना कर दिया और पहले जांच का हवाला दिया। इससे आहत युवक ने थाने परिसर में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाकर युवक को गंभीर हालत में जेएएच अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया, लेकिन आखिरकार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अब बढ़ेंगी धाराएं

पुलिस ने अब मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपियों पर पहले से दर्ज एफआईआर में IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में महिला के बहनोई और उसके दोस्त छोटू सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद के खिलाफ भी सहायता और दबाव बनाने की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले युवक की मौत: आरोपियों पर लगेगी आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा

Gwalior, MP

80 प्रतिशत झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद अब पुलिस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज करेगी। इससे पहले महिला के बहनोई और उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर के बिरला नगर लाइन नंबर-1 में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे उसका बहनोई और उसका दोस्त छोटू सेंगर उसके घर में जबरन घुस आए। उन्होंने न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।

जब महिला ने यह बात अपनी ननद को बताई, तो उसने आरोपियों का बचाव करते हुए उसे चुप रहने की सलाह दी। शाम को जब महिला के पति को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे बेहद आहत हुए और अगले दिन यानी 24 जुलाई को पत्नी को लेकर हजीरा थाना पहुंचे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

थाने में जब उन्होंने शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने तत्काल एफआईआर करने से मना कर दिया और पहले जांच का हवाला दिया। इससे आहत युवक ने थाने परिसर में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाकर युवक को गंभीर हालत में जेएएच अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया, लेकिन आखिरकार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अब बढ़ेंगी धाराएं

पुलिस ने अब मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपियों पर पहले से दर्ज एफआईआर में IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में महिला के बहनोई और उसके दोस्त छोटू सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद के खिलाफ भी सहायता और दबाव बनाने की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-death-of-a-young-man-who-committed-suicide-in/article-29074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.