मऊगंज में दिल दहला देने वाली घटना: देवर-भाभी ने प्रेम के नाम पर छलांग लगाई मौत में, सोशल मीडिया पर छोड़ा आख़िरी संदेश

Mauganj, MP

रीवा जिले के मऊगंज इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक देवर-भाभी ने बहुती जलप्रपात से एक साथ छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर सिंदूर भरते हुए वीडियो पोस्ट किया और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दिनेश साहू और 35 वर्षीय शकुंतला साहू के रूप में हुई है। शकुंतला तीन दिन पहले से घर से लापता थी और उसी दिन से दिनेश भी गायब था।

वीडियो में आरोप: परिजनों की प्रताड़ना से परेशान थे

मरने से पहले दोनों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिनेश ने शकुंतला की मांग भरते हुए कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और समाज व परिवार से मिल रही प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं। उन्होंने हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू और राजकुमार साहू को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

दिनेश ने सरकार से इन लोगों को सख्त सजा देने की अपील भी की।

पर्यटकों और परिजनों के सामने कूदे

घटना के समय जलप्रपात के पास पर्यटक और परिजन मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के लोग जब दोनों को समझाने पहुंचे, तभी अचानक दिनेश ने छलांग लगा दी और उसके कुछ ही क्षणों बाद शकुंतला ने भी प्रपात में कूदकर जान दे दी।

महिला पीछे छोड़ गई तीन मासूम बेटियां

शकुंतला अपने पीछे 11, 8 और 2 साल की तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। इनमें दो स्कूल जाती हैं। यह हादसा पूरे गांव के लिए हिला देने वाला है।

सर्च ऑपरेशन जारी, शवों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही नईगढ़ी और शाहपुर थाना पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बुधवार रात अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण खोज अभियान स्थगित करना पड़ा। गुरुवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज में दिल दहला देने वाली घटना: देवर-भाभी ने प्रेम के नाम पर छलांग लगाई मौत में, सोशल मीडिया पर छोड़ा आख़िरी संदेश

Mauganj, MP

घटना से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर सिंदूर भरते हुए वीडियो पोस्ट किया और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दिनेश साहू और 35 वर्षीय शकुंतला साहू के रूप में हुई है। शकुंतला तीन दिन पहले से घर से लापता थी और उसी दिन से दिनेश भी गायब था।

वीडियो में आरोप: परिजनों की प्रताड़ना से परेशान थे

मरने से पहले दोनों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिनेश ने शकुंतला की मांग भरते हुए कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और समाज व परिवार से मिल रही प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं। उन्होंने हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू और राजकुमार साहू को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

दिनेश ने सरकार से इन लोगों को सख्त सजा देने की अपील भी की।

पर्यटकों और परिजनों के सामने कूदे

घटना के समय जलप्रपात के पास पर्यटक और परिजन मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के लोग जब दोनों को समझाने पहुंचे, तभी अचानक दिनेश ने छलांग लगा दी और उसके कुछ ही क्षणों बाद शकुंतला ने भी प्रपात में कूदकर जान दे दी।

महिला पीछे छोड़ गई तीन मासूम बेटियां

शकुंतला अपने पीछे 11, 8 और 2 साल की तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। इनमें दो स्कूल जाती हैं। यह हादसा पूरे गांव के लिए हिला देने वाला है।

सर्च ऑपरेशन जारी, शवों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही नईगढ़ी और शाहपुर थाना पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बुधवार रात अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण खोज अभियान स्थगित करना पड़ा। गुरुवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heartbreaking-incident-in-mauganj-brother-in-law-jumped-in-the-name/article-28647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.