पुलिसकर्मी ने रुकवाई थार तो आरोपी उसी गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए, मारपीट कर वीडियो बनाया, 2 पकड़ाए

INDORE, MP

आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में आरोपी पुलिस की वर्दी में बैठे एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और उस पर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर में कार में शराब पीने से रोकने पर चार लोगों ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसके हाथ से वायरलेस सेट छीन लिया और गाड़ी में बैठाकर पुलिसवाले से जबरदस्ती माफी भी मंगवाई और वीडियो बनाया। इंदौर के बाणगंगा थाना में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर तेरेश्वर इक्का ने बुधवार रात कार में शराब पी रहे चार युवकों को शराब पीने से रोका, जिससे नाराज युवकों ने पहले तो पुलिसकर्मी का वायरलेस सेट छीना, फिर जमकर पीटा और सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में जबरन बैठा हाथ जोड़कर माफी मंगवाई और वीडियो भी बनाया।

घटना के बाद पीड़ित सब इंस्पेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है। बाकी 2 आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।

विपक्ष ने साधा निशाना

पुलिसकर्मी की पिटाई की घटना पर सियासत भी हो रही है, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर लिखा कि "इंदौर में "थर्ड-डिग्री" की सिक्योरिटी है! मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री! फिर भी गुंडे पुलिस को पीट रहे हैं! सीएम डॉ मोहन यादव जी, भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया ₹910 है! कभी समय निकालिए! कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा!

सीएम डॉ मोहन यादव के पास गृह विभाग भी है और इंदौर का प्रभार भी, यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सीएम को घेरा है। ये कहते हुए कि मध्यप्रदेश में दलित आदिवासी चाहे वो पुलिस अफसर भी क्यों न हो उसे पीटा जा रहा है, सीएम के प्रभारी जिले में पुलिसवाले को पीटा जाता है, लेकिन सीएम और कमिश्नर चुप क्यों हैं।

पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "यह घटना बुधवार की सुबह उस समय हुई जब एसआई टी. एक्का बाणगंगा थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे और उन्होंने संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपियों की कार को रोका।" उन्होंने बताया कि विकास डाबी और रवि नायक नामक आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि डाबी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट जेल में प्रहरी है और छुट्टी पर इंदौर अपने घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में शामिल दो और लोगों की तलाश कर रही है। चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पुलिसकर्मी ने रुकवाई थार तो आरोपी उसी गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए, मारपीट कर वीडियो बनाया, 2 पकड़ाए

INDORE, MP

मध्य प्रदेश में अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर में कार में शराब पीने से रोकने पर चार लोगों ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसके हाथ से वायरलेस सेट छीन लिया और गाड़ी में बैठाकर पुलिसवाले से जबरदस्ती माफी भी मंगवाई और वीडियो बनाया। इंदौर के बाणगंगा थाना में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर तेरेश्वर इक्का ने बुधवार रात कार में शराब पी रहे चार युवकों को शराब पीने से रोका, जिससे नाराज युवकों ने पहले तो पुलिसकर्मी का वायरलेस सेट छीना, फिर जमकर पीटा और सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में जबरन बैठा हाथ जोड़कर माफी मंगवाई और वीडियो भी बनाया।

घटना के बाद पीड़ित सब इंस्पेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है। बाकी 2 आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।

विपक्ष ने साधा निशाना

पुलिसकर्मी की पिटाई की घटना पर सियासत भी हो रही है, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर लिखा कि "इंदौर में "थर्ड-डिग्री" की सिक्योरिटी है! मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री! फिर भी गुंडे पुलिस को पीट रहे हैं! सीएम डॉ मोहन यादव जी, भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया ₹910 है! कभी समय निकालिए! कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा!

सीएम डॉ मोहन यादव के पास गृह विभाग भी है और इंदौर का प्रभार भी, यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सीएम को घेरा है। ये कहते हुए कि मध्यप्रदेश में दलित आदिवासी चाहे वो पुलिस अफसर भी क्यों न हो उसे पीटा जा रहा है, सीएम के प्रभारी जिले में पुलिसवाले को पीटा जाता है, लेकिन सीएम और कमिश्नर चुप क्यों हैं।

पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "यह घटना बुधवार की सुबह उस समय हुई जब एसआई टी. एक्का बाणगंगा थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे और उन्होंने संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपियों की कार को रोका।" उन्होंने बताया कि विकास डाबी और रवि नायक नामक आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि डाबी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट जेल में प्रहरी है और छुट्टी पर इंदौर अपने घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में शामिल दो और लोगों की तलाश कर रही है। चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-policeman-stopped-then-the-accused-took-the-hostage-in/article-9651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.