इंदौर: कुंड में डूबा युवक, मदद की बजाय बनते रहे वीडियो; तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Indore, MP

इंदौर के सिमरोल इलाके में रविवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहसिन खान निवासी खजराना के रूप में हुई है।

 मोहसिन अपने दोस्तों के साथ सैर-सपाटे के लिए रोशिया बाबा दरगाह के पास स्थित कुंड पर गया था, जहां नहाते वक्त गहराई में चला गया और डूबने लगा।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उसे बचाने की कोशिश करने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोहसिन के साथ पानी में उतरे दोस्तों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जब तक मोहसिन को पानी से निकाला गया, उसकी जान जा चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि मोहसिन घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, पर असल में वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। वह स्क्रैप का काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहसिन के तीन बेटियां हैं – 9 साल, 7 साल और 2 साल की।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि गहराई में न जाएं, क्योंकि यह कुंड खतरनाक है। लेकिन मोहसिन ने तैरना न आने के बावजूद गहराई में उतरने की गलती कर दी, जो उसकी जान पर भारी पड़ी।

दर्दनाक यह रहा कि जब वह डूब रहा था, तब कुछ युवक सिर्फ शोर मचाने और वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे। आखिर में उन्हीं में से एक युवक रस्सी लेकर आया, जिससे शव बाहर निकाला जा सका। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि लापरवाही और संवेदनहीनता किस तरह किसी की जिंदगी छीन सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: कुंड में डूबा युवक, मदद की बजाय बनते रहे वीडियो; तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Indore, MP

 मोहसिन अपने दोस्तों के साथ सैर-सपाटे के लिए रोशिया बाबा दरगाह के पास स्थित कुंड पर गया था, जहां नहाते वक्त गहराई में चला गया और डूबने लगा।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उसे बचाने की कोशिश करने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोहसिन के साथ पानी में उतरे दोस्तों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जब तक मोहसिन को पानी से निकाला गया, उसकी जान जा चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि मोहसिन घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, पर असल में वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। वह स्क्रैप का काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहसिन के तीन बेटियां हैं – 9 साल, 7 साल और 2 साल की।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि गहराई में न जाएं, क्योंकि यह कुंड खतरनाक है। लेकिन मोहसिन ने तैरना न आने के बावजूद गहराई में उतरने की गलती कर दी, जो उसकी जान पर भारी पड़ी।

दर्दनाक यह रहा कि जब वह डूब रहा था, तब कुछ युवक सिर्फ शोर मचाने और वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे। आखिर में उन्हीं में से एक युवक रस्सी लेकर आया, जिससे शव बाहर निकाला जा सका। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि लापरवाही और संवेदनहीनता किस तरह किसी की जिंदगी छीन सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-video-drowned-in-indore-kund-instead-of-help-the/article-29780

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.