शहडोल में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन की मौत, 15 घायल

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे हुआ। श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो ट्रैक्स (तूफान वाहन) सड़क किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ से टकरा गया।

 वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर को छोड़कर बाकी सभी महिलाएं और बच्चे थे। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार ब्यौहारी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, जो शहडोल के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि धार्मिक यात्राओं के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन की मौत, 15 घायल

Shahdol, MP

 वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर को छोड़कर बाकी सभी महिलाएं और बच्चे थे। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार ब्यौहारी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, जो शहडोल के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि धार्मिक यात्राओं के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-women-killed-15-injured-in-a-car-of-devotees/article-26769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.