इंदौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत: ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Indore, MP

इंदौर जिले में रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसे में धार रोड पर ओवरटेक करते समय ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जबकि दूसरे हादसे में एक दिव्यांग युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

पहली घटना इंदौर के धार रोड पर हुई, जहां 27 वर्षीय राय सिंह भील, जो बेटमा क्षेत्र की एक मेटल फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत था, रविवार की छुट्टी पर धार स्थित माता-पिता से मिलने गया था। लौटते समय बेटमा चौराहे के आगे एक ट्रक ने उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

राय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे बेटमा अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन बच्चों का था पिता, फैक्ट्री में करता था काम

राय सिंह धार निवासी थे और पिछले पांच वर्षों से बेटमा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच जारी है।

खाना लेने निकला दिव्यांग युवक, सड़क हादसे में गई जान

दूसरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके की है। यहां 32 वर्षीय दिव्यांग युवक विशाल ठाकुर रविवार रात खाना लेने पैदल निकले थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त विशाल के पास उसका खाना भी पड़ा मिला, जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह घर लौट ही रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नानी के साथ रहता था युवक, माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत

विशाल ठाकुर इंदिरा एकता नगर में अपनी नानी के साथ रहते थे। उनके माता-पिता का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत: ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Indore, MP

पहली घटना इंदौर के धार रोड पर हुई, जहां 27 वर्षीय राय सिंह भील, जो बेटमा क्षेत्र की एक मेटल फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत था, रविवार की छुट्टी पर धार स्थित माता-पिता से मिलने गया था। लौटते समय बेटमा चौराहे के आगे एक ट्रक ने उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

राय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे बेटमा अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन बच्चों का था पिता, फैक्ट्री में करता था काम

राय सिंह धार निवासी थे और पिछले पांच वर्षों से बेटमा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच जारी है।

खाना लेने निकला दिव्यांग युवक, सड़क हादसे में गई जान

दूसरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके की है। यहां 32 वर्षीय दिव्यांग युवक विशाल ठाकुर रविवार रात खाना लेने पैदल निकले थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त विशाल के पास उसका खाना भी पड़ा मिला, जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह घर लौट ही रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नानी के साथ रहता था युवक, माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत

विशाल ठाकुर इंदिरा एकता नगर में अपनी नानी के साथ रहते थे। उनके माता-पिता का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-killed-in-two-road-accidents-in-indore-truck-collided/article-26807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.