अमेरिका में उज्जैन की बेटी अर्पणा चौहान ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में रचा इतिहास

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की कराते खिलाड़ी अर्पणा चौहान ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उज्जैन, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव से ऊंचा हुआ है।

यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें दुनियाभर की पुलिस व सुरक्षा बलों की टीमों ने भाग लिया है। अर्पणा ने भारतीय कराते टीम की ओर से प्रतिभाग किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

असम राइफल्स की सेवा में हैं अर्पणा

26 वर्षीय अर्पणा वर्ष 2018 से असम राइफल्स में खेल कोटे से सेवारत सैनिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। उनका परिवार उज्जैन के साईं विहार कॉलोनी में रहता है। उनके पिता रतनलाल चौहान, बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं और माता शारदा चौहान गृहिणी हैं।

बचपन से ही कराते में रुचि, मेहनत से बनाई पहचान

अर्पणा ने कक्षा 8वीं से ही कराते का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से की। निरंतर मेहनत और अनुशासन के बलबूते उन्होंने कराते में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब तक वे कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में कई पदक जीत चुकी हैं।

सफलता का श्रेय परिवार और संस्थाओं को

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्पणा ने कहा, "यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरे परिवार, असम राइफल्स और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।" उन्होंने आगे कहा कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन मेहनत कभी धोखा नहीं देती, और अब वे आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी में जुट गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका में उज्जैन की बेटी अर्पणा चौहान ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में रचा इतिहास

Ujjain, MP

यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें दुनियाभर की पुलिस व सुरक्षा बलों की टीमों ने भाग लिया है। अर्पणा ने भारतीय कराते टीम की ओर से प्रतिभाग किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

असम राइफल्स की सेवा में हैं अर्पणा

26 वर्षीय अर्पणा वर्ष 2018 से असम राइफल्स में खेल कोटे से सेवारत सैनिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। उनका परिवार उज्जैन के साईं विहार कॉलोनी में रहता है। उनके पिता रतनलाल चौहान, बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं और माता शारदा चौहान गृहिणी हैं।

बचपन से ही कराते में रुचि, मेहनत से बनाई पहचान

अर्पणा ने कक्षा 8वीं से ही कराते का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से की। निरंतर मेहनत और अनुशासन के बलबूते उन्होंने कराते में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब तक वे कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में कई पदक जीत चुकी हैं।

सफलता का श्रेय परिवार और संस्थाओं को

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्पणा ने कहा, "यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरे परिवार, असम राइफल्स और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।" उन्होंने आगे कहा कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन मेहनत कभी धोखा नहीं देती, और अब वे आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी में जुट गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ujjains-daughter-arpana-chauhan-won-the-gold-world-police-and/article-26448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.