गुजरात में पत्नी को भूल गए केंद्रीय मंत्री शिवराज, फिर यू-टर्न लेकर लौटे लेने

Bhopal, MP

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान एक दिलचस्प स्थिति में फंस गए, जब वे अपनी पत्नी साधना सिंह को पीछे छोड़कर 22 गाड़ियों के काफिले के साथ जूनागढ़ से राजकोट के लिए रवाना हो गए।

लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उन्हें ख्याल आया कि उनकी पत्नी साथ नहीं हैं। ऐसे में पूरा काफिला यू-टर्न लेकर मूंगफली शोध केंद्र लौटा, जहां साधना सिंह वेटिंग रूम में इंतज़ार कर रही थीं।

दरअसल, शिवराज सिंह अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के जंगल सफारी के धार्मिक कार्यक्रम के बाद सरकारी दौरे पर थे। मूंगफली अनुसंधान केंद्र में उनका किसानों और ‘लखपति दीदी योजना’ से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण वे समय को लेकर तनाव में थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बार-बार घड़ी की ओर देखते रहे और खुद मंच से बोले, “राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा।” भाषण को संक्षेप में समेटकर वे तेजी से काफिले के साथ रवाना हो गए।

इसी जल्दबाज़ी में पत्नी को कार में बैठाना भूल गए। जब याद आया तो तुरंत संपर्क कर उन्हें लेने वापस लौटे और फिर दोनों एक साथ राजकोट के लिए रवाना हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुजरात में पत्नी को भूल गए केंद्रीय मंत्री शिवराज, फिर यू-टर्न लेकर लौटे लेने

Bhopal, MP

लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उन्हें ख्याल आया कि उनकी पत्नी साथ नहीं हैं। ऐसे में पूरा काफिला यू-टर्न लेकर मूंगफली शोध केंद्र लौटा, जहां साधना सिंह वेटिंग रूम में इंतज़ार कर रही थीं।

दरअसल, शिवराज सिंह अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के जंगल सफारी के धार्मिक कार्यक्रम के बाद सरकारी दौरे पर थे। मूंगफली अनुसंधान केंद्र में उनका किसानों और ‘लखपति दीदी योजना’ से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण वे समय को लेकर तनाव में थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बार-बार घड़ी की ओर देखते रहे और खुद मंच से बोले, “राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा।” भाषण को संक्षेप में समेटकर वे तेजी से काफिले के साथ रवाना हो गए।

इसी जल्दबाज़ी में पत्नी को कार में बैठाना भूल गए। जब याद आया तो तुरंत संपर्क कर उन्हें लेने वापस लौटे और फिर दोनों एक साथ राजकोट के लिए रवाना हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/union-minister-shivraj-forgot-his-wife-in-gujarat-again-with/article-28209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.