रीवा में इलाज के इंतज़ार में तड़पती रही गर्भवती महिला, पुल पर पानी बहता रहा और रास्ते में हो गई मौत

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बारिश और खराब सड़कों के कारण एक गर्भवती महिला अस्पताल तक नहीं पहुंच सकी और तड़पते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 यह घटना जवा तहसील के भटिगवां गांव की है, जहां महना नदी पर बना पुल उफनती नदी के कारण पार नहीं किया जा सका।

सड़क नहीं थी, इसलिए ससुराल छोड़ मायके आई थी महिला

मृतका प्रिया रानी कोल का ससुराल बरहट गांव में है, लेकिन वहाँ तक जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं था। इसलिए वह गर्भावस्था में मायके भटिगवां गांव आ गई थी, ताकि प्रसव के समय देखभाल और अस्पताल तक पहुंचना आसान हो। लेकिन रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे लेकर जवा अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में महना नदी उफान पर थी और पुल पानी में डूबा हुआ।

नदी किनारे दम तोड़ा, डॉक्टर ने मौके पर घोषित किया मृत

नदी पार न कर पाने की वजह से परिजन नदी के किनारे ही फंसे रह गए। दो घंटे तक महिला दर्द से कराहती रही। इस बीच, गांव से एक डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब तक वह पहुंचा, महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

40 किलोमीटर का चक्कर काटकर शव पहुंचाया गया ससुराल

मृतका के परिवारजनों को शव को उसके ससुराल बरहट गांव ले जाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ा, क्योंकि नदी पार करने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं था। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का आक्रोश, बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती

प्रिया रानी की भाभी शांति कोल ने कहा कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि पुल की ऊंचाई कम होने की वजह से जरा-सी बारिश में पानी बहने लगता है और यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क और पुल के स्थायी समाधान की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

घटना सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ और सड़कों की दुर्दशा के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंचना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में इलाज के इंतज़ार में तड़पती रही गर्भवती महिला, पुल पर पानी बहता रहा और रास्ते में हो गई मौत

Rewa, MP

 यह घटना जवा तहसील के भटिगवां गांव की है, जहां महना नदी पर बना पुल उफनती नदी के कारण पार नहीं किया जा सका।

सड़क नहीं थी, इसलिए ससुराल छोड़ मायके आई थी महिला

मृतका प्रिया रानी कोल का ससुराल बरहट गांव में है, लेकिन वहाँ तक जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं था। इसलिए वह गर्भावस्था में मायके भटिगवां गांव आ गई थी, ताकि प्रसव के समय देखभाल और अस्पताल तक पहुंचना आसान हो। लेकिन रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे लेकर जवा अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में महना नदी उफान पर थी और पुल पानी में डूबा हुआ।

नदी किनारे दम तोड़ा, डॉक्टर ने मौके पर घोषित किया मृत

नदी पार न कर पाने की वजह से परिजन नदी के किनारे ही फंसे रह गए। दो घंटे तक महिला दर्द से कराहती रही। इस बीच, गांव से एक डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब तक वह पहुंचा, महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

40 किलोमीटर का चक्कर काटकर शव पहुंचाया गया ससुराल

मृतका के परिवारजनों को शव को उसके ससुराल बरहट गांव ले जाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ा, क्योंकि नदी पार करने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं था। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का आक्रोश, बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती

प्रिया रानी की भाभी शांति कोल ने कहा कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि पुल की ऊंचाई कम होने की वजह से जरा-सी बारिश में पानी बहने लगता है और यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क और पुल के स्थायी समाधान की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

घटना सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ और सड़कों की दुर्दशा के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंचना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/waiting-for-treatment-in-rewa-waiting-for-treatment-water-flowed/article-27673

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.