आरोपी के खाते से वापस दिलाए मजदूर के पैसे: लॉटरी के नाम पर स्कैनर भेजकर की थी 77 हजार की ठगी

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मजदूर को उसके ठगे गए 76,988 रुपये वापस दिलवाए हैं। आरोपी ने एक करोड़ की लॉटरी का लालच देकर स्कैनर के जरिए यह राशि हड़प ली थी।

बक्सवाहा थाना क्षेत्र के बेरखेरी गांव निवासी मजदूर देवेन्द्र अहिरवार से यह ठगी तब हुई जब उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर करोड़ों की लॉटरी का झांसा दिया और फिर स्कैनर भेजकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए। ठग ने पहले 45 हजार की मांग की और फिर अलग-अलग बारकोड भेजकर कुल 76,988 रुपये वसूल लिए। देवेन्द्र ने यह राशि मकान निर्माण के लिए बचाकर रखी थी।

24 घंटे में पुलिस ने दिलाई राहत

ठगी का अहसास होते ही देवेंद्र ने बक्सवाहा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी टीआई सुनीता बिंदुआ ने आरक्षक सोनू साहू को तकनीकी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कर बैंक को सूचित किया। समय रहते आरोपी के खाते को होल्ड कर ट्रांजेक्शन ट्रेस किया गया, जिससे अधिकतर राशि पीड़ित के खाते में वापस आ सकी।

पुलिस की तत्परता से आरोपी का खाता हुआ ब्लॉक

ठगी के इस मामले में पुलिस की तत्परता ने न सिर्फ पीड़ित को आर्थिक राहत दी, बल्कि आरोपी के खाते को ब्लॉक कर आगे होने वाली किसी अन्य ठगी की आशंका को भी रोका गया। टीआई बिंदुआ ने बताया कि 5 हजार रुपये अभी होल्ड में हैं, जिन्हें भी शीघ्र ही वापस दिलाया जाएगा।

संदिग्ध लेनदेन पर नजर रख रही साइबर सेल

टीआई ने जानकारी दी कि हर संदिग्ध लेनदेन पर साइबर सेल सतर्क निगरानी कर रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आरोपी के खाते से वापस दिलाए मजदूर के पैसे: लॉटरी के नाम पर स्कैनर भेजकर की थी 77 हजार की ठगी

Chhatarpur, MP

बक्सवाहा थाना क्षेत्र के बेरखेरी गांव निवासी मजदूर देवेन्द्र अहिरवार से यह ठगी तब हुई जब उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर करोड़ों की लॉटरी का झांसा दिया और फिर स्कैनर भेजकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए। ठग ने पहले 45 हजार की मांग की और फिर अलग-अलग बारकोड भेजकर कुल 76,988 रुपये वसूल लिए। देवेन्द्र ने यह राशि मकान निर्माण के लिए बचाकर रखी थी।

24 घंटे में पुलिस ने दिलाई राहत

ठगी का अहसास होते ही देवेंद्र ने बक्सवाहा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी टीआई सुनीता बिंदुआ ने आरक्षक सोनू साहू को तकनीकी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कर बैंक को सूचित किया। समय रहते आरोपी के खाते को होल्ड कर ट्रांजेक्शन ट्रेस किया गया, जिससे अधिकतर राशि पीड़ित के खाते में वापस आ सकी।

पुलिस की तत्परता से आरोपी का खाता हुआ ब्लॉक

ठगी के इस मामले में पुलिस की तत्परता ने न सिर्फ पीड़ित को आर्थिक राहत दी, बल्कि आरोपी के खाते को ब्लॉक कर आगे होने वाली किसी अन्य ठगी की आशंका को भी रोका गया। टीआई बिंदुआ ने बताया कि 5 हजार रुपये अभी होल्ड में हैं, जिन्हें भी शीघ्र ही वापस दिलाया जाएगा।

संदिग्ध लेनदेन पर नजर रख रही साइबर सेल

टीआई ने जानकारी दी कि हर संदिग्ध लेनदेन पर साइबर सेल सतर्क निगरानी कर रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/was-cheated-by-77-thousand-by-sending-scanner-in-the/article-29156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.