देवघर हादसा: कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 23 घायल

Jagran Desk

सावन यात्रा के दौरान देवघर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब कांवड़ियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई।

यह दुर्घटना देवघर से करीब 18 किलोमीटर दूर मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में सुबह 5 बजे के आसपास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सीट समेत चालक सड़क पर जा गिरा। इसके बाद बस करीब 100 मीटर तक बिना ड्राइवर के चलती रही और ईंटों के ढेर से टकरा कर रुकी।

5 की मौत, 23 घायल – चार मृतक बिहार के

हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से चार बिहार राज्य से हैं। मृतकों में बेतिया की दुर्गावती देवी (45), पटना की संता देवी, गया की सुमन कुमारी, वैशाली के पीयूष कुमार (19) और बस चालक सुभाष तूरी (30) शामिल हैं। दुर्घटना में 23 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झपकी बना मौत का कारण

प्रशासन के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मोहनपुर थाने को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

बस में सवार मोतिहारी के अनिल यादव ने बताया कि 'सुबह 5 बजे हादसा हुआ, पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई और दर्जनों घायल हुए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई थी।'

प्रशासन सतर्क, बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही देवघर के एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। देवघर सदर एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

शोक में डूबा प्रदेश

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत कार्य पूरा करने और घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देवघर हादसा: कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 23 घायल

Jagran Desk

यह दुर्घटना देवघर से करीब 18 किलोमीटर दूर मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में सुबह 5 बजे के आसपास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सीट समेत चालक सड़क पर जा गिरा। इसके बाद बस करीब 100 मीटर तक बिना ड्राइवर के चलती रही और ईंटों के ढेर से टकरा कर रुकी।

5 की मौत, 23 घायल – चार मृतक बिहार के

हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से चार बिहार राज्य से हैं। मृतकों में बेतिया की दुर्गावती देवी (45), पटना की संता देवी, गया की सुमन कुमारी, वैशाली के पीयूष कुमार (19) और बस चालक सुभाष तूरी (30) शामिल हैं। दुर्घटना में 23 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झपकी बना मौत का कारण

प्रशासन के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मोहनपुर थाने को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

बस में सवार मोतिहारी के अनिल यादव ने बताया कि 'सुबह 5 बजे हादसा हुआ, पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई और दर्जनों घायल हुए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई थी।'

प्रशासन सतर्क, बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही देवघर के एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। देवघर सदर एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

शोक में डूबा प्रदेश

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत कार्य पूरा करने और घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/deoghar-accident-bused-with-a-truck-filled-with-kanwadis-5/article-29140

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.