डिजिटल इंडिया के 10 साल: तकनीक से सशक्त हुआ भारत, अब दुनिया के लिए बना मॉडल

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर इसे भारत के लिए नहीं, बल्कि अब पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा कि अब हम “इंडिया फर्स्ट से इंडिया फॉर द वर्ल्ड” की ओर अग्रसर हैं। डिजिटल इंडिया अब केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि 130 करोड़ से अधिक भारतीयों का जनआंदोलन बन चुका है।

सिर्फ योजना नहीं, सशक्तिकरण का युग
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने उस सोच को बदला है, जिसमें माना जाता था कि तकनीक केवल अमीरों का औजार है। आज यह वंचितों को सशक्त करने का माध्यम बन चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बैंकिंग जैसी सेवाएं अब लोगों की जेब में हैं—एक क्लिक की दूरी पर।

DBT से खत्म हुए बिचौलिए, बचाए 3.48 लाख करोड़
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकार ने अब तक 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजे हैं। इससे 3.48 लाख करोड़ की लीकेज रोकने में सफलता मिली है।

UPI और इंडिया स्टैक की वैश्विक पहचान
भारत का यूपीआई (UPI) अब 100 बिलियन से अधिक लेन-देन सालाना संभाल रहा है। PM मोदी ने कहा कि आज दुनिया के 50% से अधिक रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं, जो हमें ग्लोबल डिजिटल लीडर बना रहे हैं।

इंटरनेट हर कोने तक पहुंचा
2014 में जहां इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 करोड़ थी, आज यह बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो चुकी है। देश में 42 लाख किलोमीटर फाइबर नेटवर्क बिछ चुका है, जो सियाचिन, गलवान और लद्दाख तक पहुंचता है।

MSME को डिजिटल बाजार मिला
ONDC और GeM जैसे प्लेटफॉर्म ने छोटे कारोबारियों, महिला उद्यमियों और ग्रामीण विक्रेताओं को सीधे डिजिटल बाजार से जोड़ा है। इससे बिचौलिए हटे और 22 लाख विक्रेताओं को 1 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का वैश्विक विस्तार
आधार, डिजिलॉकर, CoWIN जैसे प्लेटफॉर्म आज दुनिया भर में अध्ययन और अपनाने के विषय बन चुके हैं। CoWIN ने 220 करोड़ टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किए और डिजिलॉकर में अब तक 775 करोड़ दस्तावेज सुरक्षित हैं।

स्टार्टअप और AI में भी भारत आगे
भारत अब 1.8 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के साथ दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप हब में शामिल हो गया है। India AI Mission के जरिए 34,000 GPU की सस्ती उपलब्धता ने भारत को सबसे सस्ता कंप्यूटिंग हब बना दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

डिजिटल इंडिया के 10 साल: तकनीक से सशक्त हुआ भारत, अब दुनिया के लिए बना मॉडल

Jagran Desk

सिर्फ योजना नहीं, सशक्तिकरण का युग
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने उस सोच को बदला है, जिसमें माना जाता था कि तकनीक केवल अमीरों का औजार है। आज यह वंचितों को सशक्त करने का माध्यम बन चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बैंकिंग जैसी सेवाएं अब लोगों की जेब में हैं—एक क्लिक की दूरी पर।

DBT से खत्म हुए बिचौलिए, बचाए 3.48 लाख करोड़
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकार ने अब तक 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजे हैं। इससे 3.48 लाख करोड़ की लीकेज रोकने में सफलता मिली है।

UPI और इंडिया स्टैक की वैश्विक पहचान
भारत का यूपीआई (UPI) अब 100 बिलियन से अधिक लेन-देन सालाना संभाल रहा है। PM मोदी ने कहा कि आज दुनिया के 50% से अधिक रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं, जो हमें ग्लोबल डिजिटल लीडर बना रहे हैं।

इंटरनेट हर कोने तक पहुंचा
2014 में जहां इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 करोड़ थी, आज यह बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो चुकी है। देश में 42 लाख किलोमीटर फाइबर नेटवर्क बिछ चुका है, जो सियाचिन, गलवान और लद्दाख तक पहुंचता है।

MSME को डिजिटल बाजार मिला
ONDC और GeM जैसे प्लेटफॉर्म ने छोटे कारोबारियों, महिला उद्यमियों और ग्रामीण विक्रेताओं को सीधे डिजिटल बाजार से जोड़ा है। इससे बिचौलिए हटे और 22 लाख विक्रेताओं को 1 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का वैश्विक विस्तार
आधार, डिजिलॉकर, CoWIN जैसे प्लेटफॉर्म आज दुनिया भर में अध्ययन और अपनाने के विषय बन चुके हैं। CoWIN ने 220 करोड़ टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किए और डिजिलॉकर में अब तक 775 करोड़ दस्तावेज सुरक्षित हैं।

स्टार्टअप और AI में भी भारत आगे
भारत अब 1.8 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के साथ दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप हब में शामिल हो गया है। India AI Mission के जरिए 34,000 GPU की सस्ती उपलब्धता ने भारत को सबसे सस्ता कंप्यूटिंग हब बना दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/india-has-become-a-model-for-the-world-now-strengthened/article-26141

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.