ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सीजफायर के बाद भारतीय वायुसेना का सख्त संदेश

Jagran Desk

On

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भले ही 10 मई को आधिकारिक तौर पर सीजफायर की घोषणा कर दी गई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना (IAF) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद वायुसेना की ओर से यह बयान सामने आया, जिसने पाकिस्तान की चिंता और बढ़ा दी है।

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि अब तक उसे जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, उन्हें सफलता के साथ पूरा किया गया है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई अहम लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और आगे की रणनीतियों पर भी काम किया जा रहा है। चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर ही साझा की जाएगी।

 वायुसेना ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास करें। IAF ने कहा है कि सभी सैन्य अभियान विवेकपूर्ण और पूरी तरह सफल रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक पर करारा प्रहार

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को उस समय की गई थी जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। हमले में दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की आलोचना हुई थी।

इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया और जनता ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायुसेना को निर्देश दिए और ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया है और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में स्थित 9 से अधिक आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। यह अब तक के सबसे सुनियोजित और प्रभावशाली सैन्य अभियानों में से एक माना जा रहा है।

पाकिस्तान में खलबली, भारत के एक्शन से बौखलाया दुश्मन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में भारी हलचल देखी जा रही है। एक ओर जहां पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का प्रस्ताव आया, वहीं दूसरी ओर भारत ने साफ कर दिया कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो भारत आने वाले समय में आतंकियों और उनके सरपरस्तों के खिलाफ और भी सख्त रुख अपनाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सीजफायर के बाद भारतीय वायुसेना का सख्त संदेश

Jagran Desk

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि अब तक उसे जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, उन्हें सफलता के साथ पूरा किया गया है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई अहम लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और आगे की रणनीतियों पर भी काम किया जा रहा है। चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर ही साझा की जाएगी।

 वायुसेना ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास करें। IAF ने कहा है कि सभी सैन्य अभियान विवेकपूर्ण और पूरी तरह सफल रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक पर करारा प्रहार

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को उस समय की गई थी जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। हमले में दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की आलोचना हुई थी।

इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया और जनता ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायुसेना को निर्देश दिए और ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया है और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में स्थित 9 से अधिक आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। यह अब तक के सबसे सुनियोजित और प्रभावशाली सैन्य अभियानों में से एक माना जा रहा है।

पाकिस्तान में खलबली, भारत के एक्शन से बौखलाया दुश्मन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में भारी हलचल देखी जा रही है। एक ओर जहां पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का प्रस्ताव आया, वहीं दूसरी ओर भारत ने साफ कर दिया कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो भारत आने वाले समय में आतंकियों और उनके सरपरस्तों के खिलाफ और भी सख्त रुख अपनाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indian-air-force-strict-message-after-operation-sindoor-still-released/article-20487

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.