ओडिशा यौन उत्पीड़न कांड: छात्रा की मौत से मचा राजनीतिक तूफान, राहुल गांधी बोले- बेटियां जल रही हैं

Jagran Desk

ओडिशा के बालासोर जिले में फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

पीड़िता ने कॉलेज के एक विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 12 जुलाई को कॉलेज कैंपस में खुद को आग के हवाले कर दिया था। 95% तक झुलसी छात्रा ने सोमवार देर रात भुवनेश्वर AIIMS में दम तोड़ दिया।

क्या है मामला?

पीड़िता इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसने कथित तौर पर इंग्लिश डिपार्टमेंट के HOD समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 12 जुलाई को शिकायत को लेकर वह कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष से मिलने गई थी, जहां आरोप है कि उसे शिकायत वापस लेने को कहा गया। इसके तुरंत बाद उसने खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली।

अब तक की कार्रवाई

  • आरोपी HOD समीर कुमार साहू को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

  • कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष को पहले सस्पेंड और फिर विरोध के बाद गिरफ्तार किया गया।

  • मामले की जांच तेज़ कर दी गई है और छात्र संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग की है।

राष्ट्रपति ने की थी मुलाकात

घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को AIIMS के बर्न यूनिट में पीड़िता से मुलाकात की थी और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया था।

राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए लिखा—

"ओडिशा हो या मणिपुर - देश की बेटियां जल रही हैं, दम तोड़ रही हैं। और आप? खामोश बने बैठे हैं। देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए।"

rahul_1752559028

राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

"यह अत्यंत दुखद घटना है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही। यह ओछी राजनीति का उदाहरण है।"

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा बयान

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि छात्रा कई बार कॉलेज प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्री तक से गुहार लगाती रही, लेकिन उसे समय रहते न्याय नहीं मिला। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में न्याय की मांग की है।

pradhan_1752560509

घटना की 5 मार्मिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के चश्मदीदों के अनुसार, छात्रा आग की लपटों में घिरी कॉलेज परिसर से बाहर भागती दिखी। कुछ छात्रों ने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक छात्र को भी झुलसने के कारण इलाज की ज़रूरत पड़ी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ओडिशा यौन उत्पीड़न कांड: छात्रा की मौत से मचा राजनीतिक तूफान, राहुल गांधी बोले- बेटियां जल रही हैं

Jagran Desk

पीड़िता ने कॉलेज के एक विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 12 जुलाई को कॉलेज कैंपस में खुद को आग के हवाले कर दिया था। 95% तक झुलसी छात्रा ने सोमवार देर रात भुवनेश्वर AIIMS में दम तोड़ दिया।

क्या है मामला?

पीड़िता इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसने कथित तौर पर इंग्लिश डिपार्टमेंट के HOD समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 12 जुलाई को शिकायत को लेकर वह कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष से मिलने गई थी, जहां आरोप है कि उसे शिकायत वापस लेने को कहा गया। इसके तुरंत बाद उसने खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली।

अब तक की कार्रवाई

  • आरोपी HOD समीर कुमार साहू को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

  • कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष को पहले सस्पेंड और फिर विरोध के बाद गिरफ्तार किया गया।

  • मामले की जांच तेज़ कर दी गई है और छात्र संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग की है।

राष्ट्रपति ने की थी मुलाकात

घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को AIIMS के बर्न यूनिट में पीड़िता से मुलाकात की थी और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया था।

राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए लिखा—

"ओडिशा हो या मणिपुर - देश की बेटियां जल रही हैं, दम तोड़ रही हैं। और आप? खामोश बने बैठे हैं। देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए।"

rahul_1752559028

राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

"यह अत्यंत दुखद घटना है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही। यह ओछी राजनीति का उदाहरण है।"

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा बयान

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि छात्रा कई बार कॉलेज प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्री तक से गुहार लगाती रही, लेकिन उसे समय रहते न्याय नहीं मिला। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में न्याय की मांग की है।

pradhan_1752560509

घटना की 5 मार्मिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के चश्मदीदों के अनुसार, छात्रा आग की लपटों में घिरी कॉलेज परिसर से बाहर भागती दिखी। कुछ छात्रों ने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक छात्र को भी झुलसने के कारण इलाज की ज़रूरत पड़ी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/odisha-sexual-harassment-scandal-caused-political-storm-rahul-gandhi-due/article-27723

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.