भारत-क्रोएशिया संबंधों को तीन गुना गति देने का संकल्प: पीएम मोदी का क्रोएशिया दौरा ऐतिहासिक समझौतों के साथ सम्पन्न

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रोएशिया दौरे ने भारत और क्रोएशिया के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा और गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीकी सहयोग, और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई से जुड़े कई अहम समझौते हुए हैं।

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के राज और समानता जैसे साझा आदर्शों पर बल दिया।

तीसरे कार्यकाल में ‘तीन गुना’ संबंधों की रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सुखद संयोग है कि भारत और क्रोएशिया दोनों के नागरिकों ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। अब हमने अपने संबंधों को तीन गुना गति देने का निर्णय लिया है।"

इस दिशा में रक्षा सहयोग के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण, तकनीकी आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में सहयोग शामिल होगा। साथ ही शिप बिल्डिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ाया जाएगा।

7 प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

दोनों देशों ने फार्मा, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, क्लीन और डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि ये साझेदारी भविष्य की जरूरतों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगी।

आतंकवाद मानवता का शत्रु: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर भी स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, "आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले देशों का विरोधी है।"

उन्होंने 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त करने के लिए क्रोएशिया सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि "ऐसे कठिन समय में मित्र देशों का साथ अत्यंत मूल्यवान होता है।"

रणभूमि नहीं, समाधान का रास्ता है संवाद

अंतरराष्ट्रीय तनावों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "चाहे एशिया हो या यूरोप, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं बल्कि डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही निकलता है।" उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भारत-क्रोएशिया संबंधों को तीन गुना गति देने का संकल्प: पीएम मोदी का क्रोएशिया दौरा ऐतिहासिक समझौतों के साथ सम्पन्न

Jagran Desk

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के राज और समानता जैसे साझा आदर्शों पर बल दिया।

तीसरे कार्यकाल में ‘तीन गुना’ संबंधों की रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सुखद संयोग है कि भारत और क्रोएशिया दोनों के नागरिकों ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। अब हमने अपने संबंधों को तीन गुना गति देने का निर्णय लिया है।"

इस दिशा में रक्षा सहयोग के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण, तकनीकी आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में सहयोग शामिल होगा। साथ ही शिप बिल्डिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ाया जाएगा।

7 प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

दोनों देशों ने फार्मा, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, क्लीन और डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि ये साझेदारी भविष्य की जरूरतों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगी।

आतंकवाद मानवता का शत्रु: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर भी स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, "आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले देशों का विरोधी है।"

उन्होंने 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त करने के लिए क्रोएशिया सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि "ऐसे कठिन समय में मित्र देशों का साथ अत्यंत मूल्यवान होता है।"

रणभूमि नहीं, समाधान का रास्ता है संवाद

अंतरराष्ट्रीय तनावों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "चाहे एशिया हो या यूरोप, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं बल्कि डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही निकलता है।" उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-visit-to-croatia-to-give-three-times-speed/article-24761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.