राम नवमी पर रामेश्वरम को मिलेगा नया पंबन ब्रिज, 2.8KM है लंबा; PM मोदी करेंगे उद्घाटन

JAGRAN DESK

नए पंबन ब्रिज की बात करें तो यह आधुनिक परिवहन मांगों के अनुरुप है. 21वीं सदी की शुरुआत में पुराना पम्बन ब्रिज आधुनिक यातायात की मांगों को पूरा करने में असमर्थ हो गया था. अब राम नवमी के दिन पीएम मोदी रामेश्वरम में इस पुल का उद्घाटन करेंगे.

रामेश्वरम को देश के दूसरे हिस्से से जोड़ने वाला भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज बनकर तैयार है. टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में भारतीय रेलवे के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में स्थित भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज यानी नया पम्बन ब्रिज, भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रगति का प्रतीक है. उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण यह पुल रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है.

बात यदि पंबन ब्रिज की करें तो यह आधुनिक परिवहन मांगों के अनुरुप है. 21वीं सदी की शुरुआत में पुराना पम्बन ब्रिज आधुनिक यातायात की मांगों को पूरा करने में असमर्थ हो गया था. इस चुनौती के समाधान हेतु एक नई संरचना की कल्पना की गई, जो तकनीकी रूप से उन्नत, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार हो.

क्या है इसका सामरिक महत्व

पंबन ब्रिज से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर हमारी सामुद्रिक सीमा का अंत हो जाता है. यहां से श्रीलंका जाने में महज चंद घंटे लगते हैं. ऐसे में हाल के दिनों में जिस तरह से श्रीलंका में चीन ने अपना पैर पसारा है, उसे देखते हुए पंबन ब्रिज का सामरिक महत्व काफी बढ़ जाता है. पुराने ब्रिज के ओपन होने में 45 मिनट का समय लगता था, लेकिन नया ब्रिज महज 5 मिनट में ओपन हो जाएगा, जिससे कि जहाजों को आवागमन सुनिश्चित हो सके.

इस नए ब्रिज की नींव पीएम मोदी ने रखी

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने इस ब्रिज के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी. यदि इसकी विशेषताओं की बात करें तो यह ब्रिज 2.08 किलोमीटर लंबा है और इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है. यह पुराने ब्रिज की तुलना में तीन मीटर ऊंचा है, जिससे बड़े जहाजों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होता है.

सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर

दिलीप कुमार ने बताया कि 333 पाइल्स और 101 पाइल कैप्स के साथ निर्मित यह आधार दो ट्रैकों के लिए डिजाइन किया गया है. साथ ही संरचना को 58 वर्षों तक सुरक्षित रखने के लिए एक उन्नत सतह सुरक्षा प्रणाली उपयोग की गई है. पॉलिसिलोक्सेन पैट, स्टेनलेस स्टील की मजबूती और फाइबर रिइंफोर्ड प्लास्टिक (FRP) का उपयोग इसे टिकाऊ बनाता है.

ट्रायल रन सफल रहा

दिलीप कुमार ने बाताया कि मंडपम छोर से 1.5 किलोमीटर के खंड पर एक मालगाड़ी का सफल परीक्षण किया गया. यह तकनीकी श्रेष्ठता का उदाहरण है. इसमें कुछ इंटरनेशनल कंसल्टेंट TYPSA और IIT चेन्नई व IIT बॉम्बे द्वारा डिजाइन की पुष्टि की गई है. ब्रिज के केंद्र में 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जिसे जहाजों के गुजरने के लिए ऊपर उठाया जा सकता है.

क्या है यहां का सांस्कृतिक महत्व

दिलीप कुमार ने कहा कि रामेश्वरम भारतीय तीर्थस्थलों में से एक है. यह नया ब्रिज तीर्थयात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करता है, जिससे वे इस क्षेत्र की आध्यात्मिक समृद्धि का अनुभव कर सकें. नए पम्बन ब्रिज भारत की प्रगति, नवाचार और विरासत के सम्मान का प्रतीक है. यह न केवल रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ता है, बल्कि भारत को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के वैश्विक मंच पर खड़ा करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राम नवमी पर रामेश्वरम को मिलेगा नया पंबन ब्रिज, 2.8KM है लंबा; PM मोदी करेंगे उद्घाटन

JAGRAN DESK

रामेश्वरम को देश के दूसरे हिस्से से जोड़ने वाला भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज बनकर तैयार है. टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में भारतीय रेलवे के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में स्थित भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज यानी नया पम्बन ब्रिज, भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रगति का प्रतीक है. उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण यह पुल रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है.

बात यदि पंबन ब्रिज की करें तो यह आधुनिक परिवहन मांगों के अनुरुप है. 21वीं सदी की शुरुआत में पुराना पम्बन ब्रिज आधुनिक यातायात की मांगों को पूरा करने में असमर्थ हो गया था. इस चुनौती के समाधान हेतु एक नई संरचना की कल्पना की गई, जो तकनीकी रूप से उन्नत, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार हो.

क्या है इसका सामरिक महत्व

पंबन ब्रिज से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर हमारी सामुद्रिक सीमा का अंत हो जाता है. यहां से श्रीलंका जाने में महज चंद घंटे लगते हैं. ऐसे में हाल के दिनों में जिस तरह से श्रीलंका में चीन ने अपना पैर पसारा है, उसे देखते हुए पंबन ब्रिज का सामरिक महत्व काफी बढ़ जाता है. पुराने ब्रिज के ओपन होने में 45 मिनट का समय लगता था, लेकिन नया ब्रिज महज 5 मिनट में ओपन हो जाएगा, जिससे कि जहाजों को आवागमन सुनिश्चित हो सके.

इस नए ब्रिज की नींव पीएम मोदी ने रखी

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने इस ब्रिज के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी. यदि इसकी विशेषताओं की बात करें तो यह ब्रिज 2.08 किलोमीटर लंबा है और इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है. यह पुराने ब्रिज की तुलना में तीन मीटर ऊंचा है, जिससे बड़े जहाजों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होता है.

सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर

दिलीप कुमार ने बताया कि 333 पाइल्स और 101 पाइल कैप्स के साथ निर्मित यह आधार दो ट्रैकों के लिए डिजाइन किया गया है. साथ ही संरचना को 58 वर्षों तक सुरक्षित रखने के लिए एक उन्नत सतह सुरक्षा प्रणाली उपयोग की गई है. पॉलिसिलोक्सेन पैट, स्टेनलेस स्टील की मजबूती और फाइबर रिइंफोर्ड प्लास्टिक (FRP) का उपयोग इसे टिकाऊ बनाता है.

ट्रायल रन सफल रहा

दिलीप कुमार ने बाताया कि मंडपम छोर से 1.5 किलोमीटर के खंड पर एक मालगाड़ी का सफल परीक्षण किया गया. यह तकनीकी श्रेष्ठता का उदाहरण है. इसमें कुछ इंटरनेशनल कंसल्टेंट TYPSA और IIT चेन्नई व IIT बॉम्बे द्वारा डिजाइन की पुष्टि की गई है. ब्रिज के केंद्र में 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जिसे जहाजों के गुजरने के लिए ऊपर उठाया जा सकता है.

क्या है यहां का सांस्कृतिक महत्व

दिलीप कुमार ने कहा कि रामेश्वरम भारतीय तीर्थस्थलों में से एक है. यह नया ब्रिज तीर्थयात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करता है, जिससे वे इस क्षेत्र की आध्यात्मिक समृद्धि का अनुभव कर सकें. नए पम्बन ब्रिज भारत की प्रगति, नवाचार और विरासत के सम्मान का प्रतीक है. यह न केवल रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ता है, बल्कि भारत को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के वैश्विक मंच पर खड़ा करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rameswaram-will-get-a-new-pamban-bridge-on-ram-navami/article-16288

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.