बाढ़ प्रभावित मंडी में कंगना से भिड़ी महिला: बोलीं- फोटो खिंचाने आई हो क्या, सांसद ने कहा- कांग्रेस फंड डकार जाएगी

Jagran Desk

मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट शनिवार को बाढ़ प्रभावित सराज इलाके के दौरे पर पहुंचीं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे इस क्षेत्र में जब वे नुकसान का जायजा लेने पहुंचीं तो एक स्थानीय महिला ने उनसे नाराजगी जताते हुए कहा – "अब सिर्फ फोटो खिंचाने आई हो क्या? ऐसा नहीं होता कि दो लोग पकड़ लो, तस्वीर खिंचवाओ और निकल जाओ!"

इस अप्रत्याशित विरोध पर कंगना ने जवाब दिया – "मेरे पास कोई कैबिनेट या राहत कोष नहीं है। मैं विशेष फंड जरूर लाऊंगी, लेकिन उसे कांग्रेस सरकार डकार जाएगी।"

बाढ़ में 14 की मौत, 28 लापता

मंडी जिले में 30 जून से लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही मची है। अब तक 16 जगह बादल फटने की पुष्टि हो चुकी है। इन घटनाओं में 14 लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोग अब भी लापता हैं। सांसद कंगना ने 6 जुलाई से प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू किया है।

पहले ट्रोल हुईं, अब जवाब में कांग्रेस पर निशाना

कंगना को सोशल मीडिया पर उस समय ट्रोल किया गया था जब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हिमाचल में यात्रा करना सुरक्षित नहीं है और उनकी गाड़ी पर पत्थर गिरा है। इस पर जनता ने सवाल उठाए कि जब पूरा मंडी संकट में है, तो सांसद कहां हैं?

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से जब इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा – "हम लोग यहां मौजूद हैं, बाकियों के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा।"

इसके जवाब में कंगना ने कहा कि ठाकुर ने ही सलाह दी थी कि सड़कों के बहाल होने तक इंतजार करें।

पिछले साल भी उठे थे सवाल

साल 2023 में भी जब हिमाचल में बाढ़ ने तबाही मचाई थी, तब कंगना रनोट कई दिनों बाद ही प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। तब भी उन्होंने प्रशासन और कांग्रेस सरकार पर यह कहकर आरोप लगाया था कि उन्हें जानबूझकर आने से रोका गया।

PWD मंत्री का पलटवार

कंगना के "कैबिनेट नहीं है" वाले बयान पर कांग्रेस सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा – "किसी की मदद करने के लिए कुर्सी की जरूरत नहीं होती, इच्छाशक्ति होनी चाहिए। अफसोस है कि इस गंभीर विषय का मजाक बनाया जा रहा है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बाढ़ प्रभावित मंडी में कंगना से भिड़ी महिला: बोलीं- फोटो खिंचाने आई हो क्या, सांसद ने कहा- कांग्रेस फंड डकार जाएगी

Jagran Desk

इस अप्रत्याशित विरोध पर कंगना ने जवाब दिया – "मेरे पास कोई कैबिनेट या राहत कोष नहीं है। मैं विशेष फंड जरूर लाऊंगी, लेकिन उसे कांग्रेस सरकार डकार जाएगी।"

बाढ़ में 14 की मौत, 28 लापता

मंडी जिले में 30 जून से लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही मची है। अब तक 16 जगह बादल फटने की पुष्टि हो चुकी है। इन घटनाओं में 14 लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोग अब भी लापता हैं। सांसद कंगना ने 6 जुलाई से प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू किया है।

पहले ट्रोल हुईं, अब जवाब में कांग्रेस पर निशाना

कंगना को सोशल मीडिया पर उस समय ट्रोल किया गया था जब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हिमाचल में यात्रा करना सुरक्षित नहीं है और उनकी गाड़ी पर पत्थर गिरा है। इस पर जनता ने सवाल उठाए कि जब पूरा मंडी संकट में है, तो सांसद कहां हैं?

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से जब इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा – "हम लोग यहां मौजूद हैं, बाकियों के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा।"

इसके जवाब में कंगना ने कहा कि ठाकुर ने ही सलाह दी थी कि सड़कों के बहाल होने तक इंतजार करें।

पिछले साल भी उठे थे सवाल

साल 2023 में भी जब हिमाचल में बाढ़ ने तबाही मचाई थी, तब कंगना रनोट कई दिनों बाद ही प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। तब भी उन्होंने प्रशासन और कांग्रेस सरकार पर यह कहकर आरोप लगाया था कि उन्हें जानबूझकर आने से रोका गया।

PWD मंत्री का पलटवार

कंगना के "कैबिनेट नहीं है" वाले बयान पर कांग्रेस सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा – "किसी की मदद करने के लिए कुर्सी की जरूरत नहीं होती, इच्छाशक्ति होनी चाहिए। अफसोस है कि इस गंभीर विषय का मजाक बनाया जा रहा है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/woman-collided-with-kangana-in-the-flood-affected-mandi-said-have/article-26811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.