'केसरी चैप्टर 2' से अक्षय कुमार की भावुक अपील: "फिल्म की शुरुआत मिस न करें, यही इसकी आत्मा है"

Bollywood NEWS

जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर बनी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 18 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी।

रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के कंटेंट, परफॉर्मेंस और खास तौर पर अक्षय कुमार की गहराई भरी भूमिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया और दर्शकों से एक खास अपील भी की, जो अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

"पहले 10 मिनट न छोड़ें, यही फिल्म की आत्मा है" – अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भावुक लहजे में कहा,

"मेरी सभी दर्शकों से दिल से गुज़ारिश है कि जब आप केसरी 2 देखने जाएं, तो इसकी शुरुआत बिल्कुल भी मिस न करें। फिल्म के पहले 10 मिनट सिर्फ एक सीन नहीं, बल्कि भारत के इतिहास की बेहद संवेदनशील और अहम झलक हैं। यही इसके जज़्बे की नींव है।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं यह संदेश मीडिया के माध्यम से हर दर्शक तक पहुंचे ताकि कोई भी इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत से वंचित न रहे।

स्टार्स से सजी स्क्रीनिंग, फिल्म को मिल रहा भरपूर प्यार

मुंबई में हुई स्क्रीनिंग में फिल्म और फैशन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें अनन्या पांडे, उनके माता-पिता चंकी और भावना पांडे, आर. माधवन, काजोल, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा, डिनो मोरिया, उर्मिला मातोंडकर, राज एंड डीके, साकिब सलीम सहित कई चर्चित चेहरे शामिल थे।

सोशल मीडिया पर 'केसरी 2' की धूम

फिल्म के पहले शो के बाद ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर दर्शक फिल्म को "अक्षय कुमार की बेस्ट परफॉर्मेंस" और "कोर्टरूम ड्रामा का मास्टरपीस" बता रहे हैं।

एक यूज़र ने पोस्ट किया:

“हमारा खिलाड़ी लौट आया है! सी. शंकरन नायर के किरदार में अक्षय कुमार ने जान फूंक दी। एक-एक डायलॉग दिल को छूता है।”

पुरानी यादें, नई कहानी

अक्षय कुमार ने हाल ही में 2019 की फिल्म 'केसरी' की 6वीं वर्षगांठ पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उस फिल्म में सारागढ़ी की लड़ाई को दर्शाया गया था, जबकि ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग की त्रासदी और उस पर आधारित कानूनी लड़ाई की कहानी को परदे पर जीवंत करती है।

थिएटर के बाहर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

एक अन्य वायरल वीडियो में दर्शकों को थिएटर के बाहर फिल्म की तारीफ करते देखा गया। लोगों ने इसे "जबरदस्त", "इंस्पायरिंग" और "आंखें नम कर देने वाली" फिल्म बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

'केसरी चैप्टर 2' से अक्षय कुमार की भावुक अपील: "फिल्म की शुरुआत मिस न करें, यही इसकी आत्मा है"

Bollywood NEWS

रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के कंटेंट, परफॉर्मेंस और खास तौर पर अक्षय कुमार की गहराई भरी भूमिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया और दर्शकों से एक खास अपील भी की, जो अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

"पहले 10 मिनट न छोड़ें, यही फिल्म की आत्मा है" – अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भावुक लहजे में कहा,

"मेरी सभी दर्शकों से दिल से गुज़ारिश है कि जब आप केसरी 2 देखने जाएं, तो इसकी शुरुआत बिल्कुल भी मिस न करें। फिल्म के पहले 10 मिनट सिर्फ एक सीन नहीं, बल्कि भारत के इतिहास की बेहद संवेदनशील और अहम झलक हैं। यही इसके जज़्बे की नींव है।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं यह संदेश मीडिया के माध्यम से हर दर्शक तक पहुंचे ताकि कोई भी इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत से वंचित न रहे।

स्टार्स से सजी स्क्रीनिंग, फिल्म को मिल रहा भरपूर प्यार

मुंबई में हुई स्क्रीनिंग में फिल्म और फैशन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें अनन्या पांडे, उनके माता-पिता चंकी और भावना पांडे, आर. माधवन, काजोल, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा, डिनो मोरिया, उर्मिला मातोंडकर, राज एंड डीके, साकिब सलीम सहित कई चर्चित चेहरे शामिल थे।

सोशल मीडिया पर 'केसरी 2' की धूम

फिल्म के पहले शो के बाद ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर दर्शक फिल्म को "अक्षय कुमार की बेस्ट परफॉर्मेंस" और "कोर्टरूम ड्रामा का मास्टरपीस" बता रहे हैं।

एक यूज़र ने पोस्ट किया:

“हमारा खिलाड़ी लौट आया है! सी. शंकरन नायर के किरदार में अक्षय कुमार ने जान फूंक दी। एक-एक डायलॉग दिल को छूता है।”

पुरानी यादें, नई कहानी

अक्षय कुमार ने हाल ही में 2019 की फिल्म 'केसरी' की 6वीं वर्षगांठ पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उस फिल्म में सारागढ़ी की लड़ाई को दर्शाया गया था, जबकि ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग की त्रासदी और उस पर आधारित कानूनी लड़ाई की कहानी को परदे पर जीवंत करती है।

थिएटर के बाहर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

एक अन्य वायरल वीडियो में दर्शकों को थिएटर के बाहर फिल्म की तारीफ करते देखा गया। लोगों ने इसे "जबरदस्त", "इंस्पायरिंग" और "आंखें नम कर देने वाली" फिल्म बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/akshay-kumars-emotional-appeal-from-kesari-chapter-2-should-not/article-18018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.