उत्तर छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलरामपुर में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत, कई मवेशी भी मरे

Balrampur, CG

उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार की शाम अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया। गरज-चमक और बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने बलरामपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में चार लोगों की जान ले ली, जिनमें एक ही परिवार के पिता-पुत्र शामिल हैं। वहीं, कई मवेशी भी इसकी चपेट में आकर मारे गए और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

बलरामपुर में तीन की दर्दनाक मौत, बच्चा खेलते समय चपेट में आया

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के जोगियानी गांव में एक आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से श्रीराम पंडो (31) और उसका 12 वर्षीय पुत्र रोहित पंडो मौके पर ही दम तोड़ बैठे। दोनों बारिश के दौरान घर के आंगन में मौजूद थे और पेड़ की चपेट में गए।

इसी जिले के मझौली गांव में 10 वर्षीय बालक दयाराम अगरिया की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बारिश के दौरान खेलने के लिए घर से निकला था और आम के पेड़ के नीचे खड़ा था। अचानक पेड़ पर गिरी बिजली ने उसकी जान ले ली।

बलरामपुर के ग्राम सुलसुली में एक फेरीवाला भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

MCB जिले में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

MCB जिले के ग्राम मुसरा में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में गए। उनमें से रनसाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज राजवाड़े नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पशुधन को भी नुकसान, दर्जनों मवेशी मरे

बलरामपुर के विभिन्न गांवों में आकाशीय बिजली की वजह से चार गायों और 12 बकरियों की भी मौत हो गई है। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह: आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान बरतें सतर्कता

  • बिजली की गड़गड़ाहट सुनते ही घर के अंदर चले जाएं या पक्के आश्रय की तलाश करें।

  • यदि कोई आश्रय मिले तो खुले में उकड़ू बैठें, सीधे खड़े रहें।

  • पेड़, बिजली के खंभे और तारों से दूरी बनाए रखें।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद करें।

  • मोबाइल फोन, रेडियो आदि का प्रयोग बाहर करें।

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और आंधी-बारिश के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतें। साथ ही, प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

उत्तर छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलरामपुर में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत, कई मवेशी भी मरे

Balrampur, CG

बलरामपुर में तीन की दर्दनाक मौत, बच्चा खेलते समय चपेट में आया

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के जोगियानी गांव में एक आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से श्रीराम पंडो (31) और उसका 12 वर्षीय पुत्र रोहित पंडो मौके पर ही दम तोड़ बैठे। दोनों बारिश के दौरान घर के आंगन में मौजूद थे और पेड़ की चपेट में गए।

इसी जिले के मझौली गांव में 10 वर्षीय बालक दयाराम अगरिया की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बारिश के दौरान खेलने के लिए घर से निकला था और आम के पेड़ के नीचे खड़ा था। अचानक पेड़ पर गिरी बिजली ने उसकी जान ले ली।

बलरामपुर के ग्राम सुलसुली में एक फेरीवाला भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

MCB जिले में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

MCB जिले के ग्राम मुसरा में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में गए। उनमें से रनसाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज राजवाड़े नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पशुधन को भी नुकसान, दर्जनों मवेशी मरे

बलरामपुर के विभिन्न गांवों में आकाशीय बिजली की वजह से चार गायों और 12 बकरियों की भी मौत हो गई है। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह: आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान बरतें सतर्कता

  • बिजली की गड़गड़ाहट सुनते ही घर के अंदर चले जाएं या पक्के आश्रय की तलाश करें।

  • यदि कोई आश्रय मिले तो खुले में उकड़ू बैठें, सीधे खड़े रहें।

  • पेड़, बिजली के खंभे और तारों से दूरी बनाए रखें।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद करें।

  • मोबाइल फोन, रेडियो आदि का प्रयोग बाहर करें।

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और आंधी-बारिश के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतें। साथ ही, प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/several-cattle-also-died-in-north-chhattisgarh-in-balrampur-including/article-21722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.