आकाशीय बिजली की चपेट में आई गर्भवती महिला, खेत में काम करते वक्त हुई दर्दनाक मौत

Dhar, MP

धार जिले की बदनावर तहसील से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को खेत में काम कर रही गर्भवती महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना खिलेड़ी और सिलोदा गांव के बीच स्थित खेत की है, जहां तेज बारिश और मौसम में अचानक बदलाव के बीच यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सन्ना पति रवि खेत में प्याज उखाड़ने का कार्य कर रही थी। अचानक तेज गरज के साथ बिजली कड़कने लगी और एक जोरदार बिजली सीधे सन्ना पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया कि सन्ना पांच माह की गर्भवती भी थी।

हादसे के बाद गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सन्ना का शव पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल लाया गया, जहां औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश और मौसम के बदलते रुख के बावजूद मजदूरी करने वाली महिलाएं खेतों में कार्यरत थीं, जिससे यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे और त्वरित सहायता देने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

आकाशीय बिजली की चपेट में आई गर्भवती महिला, खेत में काम करते वक्त हुई दर्दनाक मौत

Dhar, MP

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सन्ना पति रवि खेत में प्याज उखाड़ने का कार्य कर रही थी। अचानक तेज गरज के साथ बिजली कड़कने लगी और एक जोरदार बिजली सीधे सन्ना पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया कि सन्ना पांच माह की गर्भवती भी थी।

हादसे के बाद गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सन्ना का शव पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल लाया गया, जहां औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश और मौसम के बदलते रुख के बावजूद मजदूरी करने वाली महिलाएं खेतों में कार्यरत थीं, जिससे यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे और त्वरित सहायता देने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-occurred-while-working-in-the-farm/article-21712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.