5 करोड़ का इनामी नक्सली लीडर बसव राजू ढेर, गुरिल्ला युद्ध का था मास्टरमाइंड

Narayanpur, CG

देशभर में आतंक का पर्याय बन चुका खूंखार नक्सली कमांडर बसव राजू आखिरकार सुरक्षा बलों के अभियान में मारा गया। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में 27 नक्सली ढेर किए गए, जिनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का शीर्ष नेता बसव राजू भी शामिल था। इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

5 राज्यों की पुलिस को था तलाश, 5 करोड़ का इनाम

बसव राजू के सिर पर झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने मिलाकर 5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ दर्जनों संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे, जिनमें बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की हत्या, घातक एंबुश, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना, और खनन कंपनियों से उगाही जैसी घटनाएं शामिल थीं।

कौन था बसव राजू?

बसव राजू का असली नाम नंबाला केशव राव था। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का निवासी था। बताया जाता है कि उसने B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1970 में घर छोड़कर माओवादी संगठन से जुड़ गया था। उसने 1987 में बस्तर के जंगलों में लिट्टे (LTTE) के कैंप में बम बनाने और एंबुश प्लानिंग की ट्रेनिंग ली थी।

राजू को बम तकनीक और गुरिल्ला युद्ध का विशेषज्ञ माना जाता था। 2018 में उसे माओवादी संगठन की केंद्रीय कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था। उसके अन्य नाम गगन्ना, प्रकाश और बीआर के रूप में भी सामने आते रहे हैं। वह करीब 75 वर्ष का था और दक्षिण बस्तर डिवीजन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर था।

दंतेवाड़ा हमला और चंद्रबाबू नायडू पर हमला भी शामिल

बसव राजू 2010 में हुए दंतेवाड़ा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर किए गए जानलेवा हमले में भी उसका हाथ माना जाता है।

अबूझमाड़ ऑपरेशन: नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया यह अभियान नक्सल नेटवर्क को गंभीर झटका देने वाला साबित हुआ है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सभी 27 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें कई वांछित नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त भागीदारी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

5 करोड़ का इनामी नक्सली लीडर बसव राजू ढेर, गुरिल्ला युद्ध का था मास्टरमाइंड

Narayanpur, CG

5 राज्यों की पुलिस को था तलाश, 5 करोड़ का इनाम

बसव राजू के सिर पर झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने मिलाकर 5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ दर्जनों संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे, जिनमें बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की हत्या, घातक एंबुश, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना, और खनन कंपनियों से उगाही जैसी घटनाएं शामिल थीं।

कौन था बसव राजू?

बसव राजू का असली नाम नंबाला केशव राव था। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का निवासी था। बताया जाता है कि उसने B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1970 में घर छोड़कर माओवादी संगठन से जुड़ गया था। उसने 1987 में बस्तर के जंगलों में लिट्टे (LTTE) के कैंप में बम बनाने और एंबुश प्लानिंग की ट्रेनिंग ली थी।

राजू को बम तकनीक और गुरिल्ला युद्ध का विशेषज्ञ माना जाता था। 2018 में उसे माओवादी संगठन की केंद्रीय कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था। उसके अन्य नाम गगन्ना, प्रकाश और बीआर के रूप में भी सामने आते रहे हैं। वह करीब 75 वर्ष का था और दक्षिण बस्तर डिवीजन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर था।

दंतेवाड़ा हमला और चंद्रबाबू नायडू पर हमला भी शामिल

बसव राजू 2010 में हुए दंतेवाड़ा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर किए गए जानलेवा हमले में भी उसका हाथ माना जाता है।

अबूझमाड़ ऑपरेशन: नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया यह अभियान नक्सल नेटवर्क को गंभीर झटका देने वाला साबित हुआ है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सभी 27 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें कई वांछित नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त भागीदारी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/5-crore-prize-naxalite-leader-basav-raju-pile-was-the/article-21714

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.