भू-जल संवर्धन मिशन कार्यशाला: डिप्टी सीएम अरुण साव का संदेश – "जल को संसाधन नहीं, संस्कार मानें"

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने प्रेरक विचार रखते हुए कहा कि "जल को केवल संसाधन नहीं, बल्कि संस्कार के रूप में देखने की जरूरत है।"

प्राचीन परंपराओं से सीखने की जरूरत: अरुण साव

रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने पीपीटी के माध्यम से जल संरक्षण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान में इसकी आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल को बचाकर रखना हमारा सामाजिक दायित्व है।

हमारे पूर्वजों ने तालाब, कुएं, बावड़ियां बनाकर जल को संरक्षित किया, लेकिन हमने उन्हें तो सहेजा और ही संवारा,” – अरुण साव

जनसहभागिता से बनेगा जल संरक्षण अभियान सफल

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए हर शहरवासी की भागीदारी जरूरी है। जल संकट सिर्फ प्रशासन की चुनौती नहीं, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मिशन मोड में जल प्रबंधन पर काम कर रही है।

वाटरमैन राजेन्द्र सिंह ने दिया राष्ट्रीय दृष्टिकोण

कार्यशाला में भारत के वाटरमैन के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने शहरी जल पुनर्भरण को मिशन के रूप में लिया है। उन्होंने कहा,

हम जितना जल निकाल रहे हैं, उतना रिचार्ज नहीं कर रहे। यह असंतुलन हमें संकट की ओर ले जा रहा है।”

उन्होंने जल-साक्षरता अभियान, शिक्षा पाठ्यक्रम में जल-चर्चा और शहरों में वॉटर बॉडीज़ की पहचान और अधिसूचना की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विशेषज्ञों ने दिए तकनीकी सुझाव

  • भू-वैज्ञानिक डॉ. विपिन दुबे ने रायपुर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की क्षमता और लाभ बताए।

  • डॉ. के. पाणिग्रही ने कहा कि यदि हम सिर्फ 30% वर्षा जल को संरक्षित कर लें, तो रायपुर में जल संकट नहीं रहेगा।

  • सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के इंजीनियरों ने गुजरात में हो रहे नवाचारों को साझा किया, जिसमें लेक रिवाइवल, रिसायकल वॉटर यूज़ और सीवेज ट्रीटमेंट जैसे प्रयास शामिल हैं।

सभी विभागों का साझा संकल्प

कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग, जल संसाधन, पीएचई, लोक निर्माण, और वाणिज्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी जल संरक्षण के लिए अपने-अपने प्रयास साझा किए।
राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के नेतृत्व में सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति, आयुक्त, और नगर पालिकाओं के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

भू-जल संवर्धन मिशन कार्यशाला: डिप्टी सीएम अरुण साव का संदेश – "जल को संसाधन नहीं, संस्कार मानें"

Raipur, CG

प्राचीन परंपराओं से सीखने की जरूरत: अरुण साव

रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने पीपीटी के माध्यम से जल संरक्षण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान में इसकी आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल को बचाकर रखना हमारा सामाजिक दायित्व है।

हमारे पूर्वजों ने तालाब, कुएं, बावड़ियां बनाकर जल को संरक्षित किया, लेकिन हमने उन्हें तो सहेजा और ही संवारा,” – अरुण साव

जनसहभागिता से बनेगा जल संरक्षण अभियान सफल

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए हर शहरवासी की भागीदारी जरूरी है। जल संकट सिर्फ प्रशासन की चुनौती नहीं, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मिशन मोड में जल प्रबंधन पर काम कर रही है।

वाटरमैन राजेन्द्र सिंह ने दिया राष्ट्रीय दृष्टिकोण

कार्यशाला में भारत के वाटरमैन के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने शहरी जल पुनर्भरण को मिशन के रूप में लिया है। उन्होंने कहा,

हम जितना जल निकाल रहे हैं, उतना रिचार्ज नहीं कर रहे। यह असंतुलन हमें संकट की ओर ले जा रहा है।”

उन्होंने जल-साक्षरता अभियान, शिक्षा पाठ्यक्रम में जल-चर्चा और शहरों में वॉटर बॉडीज़ की पहचान और अधिसूचना की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विशेषज्ञों ने दिए तकनीकी सुझाव

  • भू-वैज्ञानिक डॉ. विपिन दुबे ने रायपुर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की क्षमता और लाभ बताए।

  • डॉ. के. पाणिग्रही ने कहा कि यदि हम सिर्फ 30% वर्षा जल को संरक्षित कर लें, तो रायपुर में जल संकट नहीं रहेगा।

  • सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के इंजीनियरों ने गुजरात में हो रहे नवाचारों को साझा किया, जिसमें लेक रिवाइवल, रिसायकल वॉटर यूज़ और सीवेज ट्रीटमेंट जैसे प्रयास शामिल हैं।

सभी विभागों का साझा संकल्प

कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग, जल संसाधन, पीएचई, लोक निर्माण, और वाणिज्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी जल संरक्षण के लिए अपने-अपने प्रयास साझा किए।
राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के नेतृत्व में सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति, आयुक्त, और नगर पालिकाओं के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/message-of-ground-water-promotion-mission-workshop-deputy-cm-arun/article-21720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.