घर का देसी खाना, ऑर्गेनिक खेती…67 की उम्र में खुद को ऐसे हेल्दी और फिट रखते हैं जैकी श्रॉफ

Bollywood NEWS

जैकी श्रॉफ 1 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं. 67 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी हेल्दी और फिट रखा है. इसके पीछे की वजह उनकी सादा लाइफस्टाइल है. तो चलिए जान लेते हैं कि एक्टर खुद को किस तरह से हेल्दी-फिट रखते हैं.

फिल्मी दुनिया में अपनी लग छाप छोड़ने वाले जैकी श्रॉफ 67 साल के हैं. इस उम्र में भी फिर भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा है. जैकी श्रॉफ को कोई मेजर हेल्थ इशू नहीं है, लेकिन वो थैलेसीमिया के ब्रांड एंबेसडर हैं और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हैं. जैकी श्रॉफ असल ज़िंदगी में उतना झुककर नहीं चलते, जितना कृष्णा अभिषेक उनकी मिमिक्री करते हुए झुककर चलते हैं. लंबे बाल रखना, थोड़ा सा झुककर चलना, अपनी शर्ट के आगे के कुछ बटन खुले रखना और एक पैर आगे रखकर डेढ़ पैर पर खड़ा होना, ये जैकी श्रॉफ का स्टाइल है.

स्टाइल की बात करें तो जैकी की तरह ही संजय दत्त भी ऐसे ही खड़े होते हैं. हालांकि कुछ फ़िल्म क्रिटिक ये भी कहते हैं कि जैकी श्रॉफ को देव आनंद ने लॉन्च किया था, उनका स्टाइल कुछ हद तक जैकी ने अनजाने में अपनाया होगा. चलिए जान लेते हैं कि इस उम्र में वह कैसे रहते हैं इतने फिट और हेल्दी.

जैकी श्रॉफ की डाइट है ऐसी

जैकी श्रॉफ गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इसलिए वो वेज डाइट अपनाते हैं, लेकिन कभी कभी प्रोटीन के लिए वो अंडे खाते हैं. उनकी करी पत्ता ऑमलेट की रेसिपी भी बहुत वायरल हुई थी. अपनी उम्र के बाकी एक्टर्स की तुलना में जैकी श्रॉफ काफी फिट है, क्योंकि मुंबई जैसे शहर में रहने के बावजूद वो सरल लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं.

घर का सादा खाना पसंद करते हैं जैकी श्रॉफ

मुंबई से दो घंटे की दूरी पर खंडाला में एक्टर का घर है. जैकी श्रॉफ ज्यादातर समय अकेले अपने फार्म हाउस में बिताते हैं. वहां वो आर्गेनिक खेती भी करते हैं और जब भी मुमकिन हो वो इन्हीं सब्जियों से बना खाना खाते हैं. चूल्हे पर खाना बनाना, ज्यादा तेल मसाले का इस्तेमाल किए वो अक्सर साधा खाना ही खाना पसंद करते हैं.

इन फिजिकल एक्टिविटी से रहते हैं फिट

जैकी श्रॉफ सादा और बैलेंस खाने से खुद को हेल्दी रखते हैं, इसी के साथ फिट रहने के लिए वह फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देते हैं. जैकी श्रॉफ एक दिन छोड़कर योगा करते हैं. जिस दिन योग नहीं होता वो नार्मल एक्सरसाइज और स्विमिंग करते हैं. एक्टर के फार्म हाउस में स्विमिंग पूल के साथ ही जिम भी है. इस तरह से एक सिंपल लाइफस्टाइल के जरिए जैकी श्रॉफ खुद को हेल्दी और फिट रखते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

घर का देसी खाना, ऑर्गेनिक खेती…67 की उम्र में खुद को ऐसे हेल्दी और फिट रखते हैं जैकी श्रॉफ

Bollywood NEWS

फिल्मी दुनिया में अपनी लग छाप छोड़ने वाले जैकी श्रॉफ 67 साल के हैं. इस उम्र में भी फिर भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा है. जैकी श्रॉफ को कोई मेजर हेल्थ इशू नहीं है, लेकिन वो थैलेसीमिया के ब्रांड एंबेसडर हैं और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हैं. जैकी श्रॉफ असल ज़िंदगी में उतना झुककर नहीं चलते, जितना कृष्णा अभिषेक उनकी मिमिक्री करते हुए झुककर चलते हैं. लंबे बाल रखना, थोड़ा सा झुककर चलना, अपनी शर्ट के आगे के कुछ बटन खुले रखना और एक पैर आगे रखकर डेढ़ पैर पर खड़ा होना, ये जैकी श्रॉफ का स्टाइल है.

स्टाइल की बात करें तो जैकी की तरह ही संजय दत्त भी ऐसे ही खड़े होते हैं. हालांकि कुछ फ़िल्म क्रिटिक ये भी कहते हैं कि जैकी श्रॉफ को देव आनंद ने लॉन्च किया था, उनका स्टाइल कुछ हद तक जैकी ने अनजाने में अपनाया होगा. चलिए जान लेते हैं कि इस उम्र में वह कैसे रहते हैं इतने फिट और हेल्दी.

जैकी श्रॉफ की डाइट है ऐसी

जैकी श्रॉफ गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इसलिए वो वेज डाइट अपनाते हैं, लेकिन कभी कभी प्रोटीन के लिए वो अंडे खाते हैं. उनकी करी पत्ता ऑमलेट की रेसिपी भी बहुत वायरल हुई थी. अपनी उम्र के बाकी एक्टर्स की तुलना में जैकी श्रॉफ काफी फिट है, क्योंकि मुंबई जैसे शहर में रहने के बावजूद वो सरल लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं.

घर का सादा खाना पसंद करते हैं जैकी श्रॉफ

मुंबई से दो घंटे की दूरी पर खंडाला में एक्टर का घर है. जैकी श्रॉफ ज्यादातर समय अकेले अपने फार्म हाउस में बिताते हैं. वहां वो आर्गेनिक खेती भी करते हैं और जब भी मुमकिन हो वो इन्हीं सब्जियों से बना खाना खाते हैं. चूल्हे पर खाना बनाना, ज्यादा तेल मसाले का इस्तेमाल किए वो अक्सर साधा खाना ही खाना पसंद करते हैं.

इन फिजिकल एक्टिविटी से रहते हैं फिट

जैकी श्रॉफ सादा और बैलेंस खाने से खुद को हेल्दी रखते हैं, इसी के साथ फिट रहने के लिए वह फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देते हैं. जैकी श्रॉफ एक दिन छोड़कर योगा करते हैं. जिस दिन योग नहीं होता वो नार्मल एक्सरसाइज और स्विमिंग करते हैं. एक्टर के फार्म हाउस में स्विमिंग पूल के साथ ही जिम भी है. इस तरह से एक सिंपल लाइफस्टाइल के जरिए जैकी श्रॉफ खुद को हेल्दी और फिट रखते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/desi-food-of-home-organic-farming%E2%80%A6-jackie-shroff-keeps-himself/article-9127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.