- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी से इनकार पर नाबालिग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी दो दिन पहले दे चुका था धमकी
शादी से इनकार पर नाबालिग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी दो दिन पहले दे चुका था धमकी
Jabalpur, MP
जबलपुर के पाटन क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शादी से इनकार करने पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
घटना ग्राम सकरा की है। आरोपी राकेश कुमार (उम्र 22 वर्ष) ने मंगलवार तड़के नाबालिग पर उस वक्त हमला किया, जब वह सुबह 4 बजे घर से बाहर निकली थी।
आरोपी पहले से घर के पास छिपकर बैठा था और लड़की को देखते ही कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वह खून से लथपथ होकर गिर चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छेड़छाड़ और धमकी की पहले भी दी थी जानकारी
पीड़िता कक्षा 11वीं की छात्रा थी और पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी राकेश गांव का ही रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तब उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना से दो दिन पहले भी आरोपी ने छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पीड़िता स्कूल चली गई थी। लेकिन मंगलवार को आरोपी ने अपने इरादे को अंजाम दे डाला।
हत्या के पीछे बदले की भावना
पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया है कि आरोपी ने लड़की द्वारा विरोध और शिकायत की धमकी से बौखलाकर यह हत्या की। पाटन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि आरोपी राकेश वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
परिवार में पसरा मातम
पीड़िता के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। पिता किसान हैं। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए