महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कथावाचक पुंडरीक का प्रवेश: फिर उठे सवाल, प्रशासन ने दी सफाई

Ujjain, MP

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को उज्जैन के विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर गर्भगृह प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

 इस बार प्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गर्भगृह में पूजन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि जब आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है, तो पुंडरीक को यह अनुमति कैसे मिली?

प्रशासन का पक्ष: संत के नाते मिली अनुमति

मंदिर प्रशासन ने इस मामले में सफाई दी है। प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा, "पुंडरीक गोस्वामी एक संत हैं, और नियमानुसार संतों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अनुमति मौखिक थी या लिखित।

वीडियो में महिलाएं और अन्य लोग भी दिखे

वीडियो में पुंडरीक गोस्वामी दो अन्य पुरुषों के साथ गर्भगृह में पूजन करते नजर आते हैं। साथ ही कुछ महिलाएं और मंदिर कर्मचारी भी अंदर दिख रहे हैं। यह दृश्य मंदिर के वर्तमान नियमों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, जिसमें आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह प्रवेश पर रोक है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

हाल ही में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष के गर्भगृह में प्रवेश पर भी विवाद हुआ था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं। इससे पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा के प्रवेश को लेकर भी वर्ष 2023 में विवाद खड़ा हुआ था।

क्या नियम केवल आम जनता के लिए?

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या गर्भगृह नियम केवल आम श्रद्धालुओं के लिए हैं? या फिर विशेष व्यक्तियों और प्रभावशाली वर्गों को इनसे छूट दी जाती है?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कथावाचक पुंडरीक का प्रवेश: फिर उठे सवाल, प्रशासन ने दी सफाई

Ujjain, MP

 इस बार प्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गर्भगृह में पूजन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि जब आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है, तो पुंडरीक को यह अनुमति कैसे मिली?

प्रशासन का पक्ष: संत के नाते मिली अनुमति

मंदिर प्रशासन ने इस मामले में सफाई दी है। प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा, "पुंडरीक गोस्वामी एक संत हैं, और नियमानुसार संतों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अनुमति मौखिक थी या लिखित।

वीडियो में महिलाएं और अन्य लोग भी दिखे

वीडियो में पुंडरीक गोस्वामी दो अन्य पुरुषों के साथ गर्भगृह में पूजन करते नजर आते हैं। साथ ही कुछ महिलाएं और मंदिर कर्मचारी भी अंदर दिख रहे हैं। यह दृश्य मंदिर के वर्तमान नियमों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, जिसमें आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह प्रवेश पर रोक है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

हाल ही में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष के गर्भगृह में प्रवेश पर भी विवाद हुआ था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं। इससे पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा के प्रवेश को लेकर भी वर्ष 2023 में विवाद खड़ा हुआ था।

क्या नियम केवल आम जनता के लिए?

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या गर्भगृह नियम केवल आम श्रद्धालुओं के लिए हैं? या फिर विशेष व्यक्तियों और प्रभावशाली वर्गों को इनसे छूट दी जाती है?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/admission-of-narrator-pundarik-in-the-sanctum-sanctorum-of-mahakal/article-29867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.