जावरा से कैम्ब्रिज तक की उड़ान: आराध्य सेठिया बने अंतरराष्ट्रीय बैरिस्टर, 30 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास

जावरा (मध्य प्रदेश)।

"हम परों से नहीं, हौसलों से उड़ते हैं..."
इस पंक्ति को साकार कर दिखाया है जावरा नगर के होनहार आराध्य सेठिया ने, जिन्होंने 30 वर्ष की आयु में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय न्याय प्रणाली में एक नया मुकाम हासिल किया है। इससे भी बड़ी उपलब्धि यह रही कि आराध्य ने इनर टेम्पल में प्यूपिल बैरिस्टर के रूप में चयनित होकर ब्रिटिश न्याय प्रणाली का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया है।

यह गौरव अपने-आप में अनूठा है क्योंकि विश्व की सर्वोच्च न्याय संस्थाओं में काम करने का अवसर बहुत कम भारतीयों को मिल पाता है। अब आराध्य अंतरराष्ट्रीय अदालतों में बैरिस्टर के तौर पर सेवाएं देंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक छोटे शहर से वैश्विक न्याय के मंच तक

जावरा के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सेठिया और मंजुला सेठिया के सुपुत्र आराध्य की प्रारंभिक शिक्षा जावरा के सेंट पीटर्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के डीपीएस, आरकेपुरम से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की। कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की ठानी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में प्रवेश पाया, जहां उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 9 अर्जित की।

इसके बाद आराध्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा — उन्होंने एलएलएम अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से, एम.फिल. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से और अब पीएच.डी. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। मेलबर्न यूनिवर्सिटी में एक साल तक उन्होंने "राजनीतिक ढांचे में संवैधानिक व्यवस्था" पर गहन शोध भी किया।

किताबें अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से

आराध्य ने पिछले 15 वर्षों की अपनी समस्त शिक्षा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों के सहारे पूरी की, जो उनकी बौद्धिक योग्यता और उत्कृष्टता का परिचायक है। उनकी पीएच.डी. थीसिस को अमेरिका के एक ख्यातनाम अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक ने स्वीकार कर प्रकाशन का निर्णय लिया है। यह किताब जल्द ही वैश्विक कानूनविदों के बीच शोध व संदर्भ का स्रोत बनेगी।

सम्मान, शुभकामनाएं और गौरव का क्षण

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में आराध्य को डॉक्टरेट की उपाधि उनके माता-पिता की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों – डॉ. कणाद माण्डके, डॉ. स्निग्धा दत्ता, डॉ. त्रिशांत सिमलाई, डॉ. फराह यामीन, डॉ. इक्तेदार आलम आदि – ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी।

आराध्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, और समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

..........................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जावरा से कैम्ब्रिज तक की उड़ान: आराध्य सेठिया बने अंतरराष्ट्रीय बैरिस्टर, 30 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास

जावरा (मध्य प्रदेश)।

"हम परों से नहीं, हौसलों से उड़ते हैं..."
इस पंक्ति को साकार कर दिखाया है जावरा नगर के होनहार आराध्य सेठिया ने, जिन्होंने 30 वर्ष की आयु में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय न्याय प्रणाली में एक नया मुकाम हासिल किया है। इससे भी बड़ी उपलब्धि यह रही कि आराध्य ने इनर टेम्पल में प्यूपिल बैरिस्टर के रूप में चयनित होकर ब्रिटिश न्याय प्रणाली का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया है।

यह गौरव अपने-आप में अनूठा है क्योंकि विश्व की सर्वोच्च न्याय संस्थाओं में काम करने का अवसर बहुत कम भारतीयों को मिल पाता है। अब आराध्य अंतरराष्ट्रीय अदालतों में बैरिस्टर के तौर पर सेवाएं देंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक छोटे शहर से वैश्विक न्याय के मंच तक

जावरा के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सेठिया और मंजुला सेठिया के सुपुत्र आराध्य की प्रारंभिक शिक्षा जावरा के सेंट पीटर्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के डीपीएस, आरकेपुरम से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की। कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की ठानी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में प्रवेश पाया, जहां उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 9 अर्जित की।

इसके बाद आराध्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा — उन्होंने एलएलएम अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से, एम.फिल. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से और अब पीएच.डी. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। मेलबर्न यूनिवर्सिटी में एक साल तक उन्होंने "राजनीतिक ढांचे में संवैधानिक व्यवस्था" पर गहन शोध भी किया।

किताबें अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से

आराध्य ने पिछले 15 वर्षों की अपनी समस्त शिक्षा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों के सहारे पूरी की, जो उनकी बौद्धिक योग्यता और उत्कृष्टता का परिचायक है। उनकी पीएच.डी. थीसिस को अमेरिका के एक ख्यातनाम अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक ने स्वीकार कर प्रकाशन का निर्णय लिया है। यह किताब जल्द ही वैश्विक कानूनविदों के बीच शोध व संदर्भ का स्रोत बनेगी।

सम्मान, शुभकामनाएं और गौरव का क्षण

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में आराध्य को डॉक्टरेट की उपाधि उनके माता-पिता की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों – डॉ. कणाद माण्डके, डॉ. स्निग्धा दत्ता, डॉ. त्रिशांत सिमलाई, डॉ. फराह यामीन, डॉ. इक्तेदार आलम आदि – ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी।

आराध्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, और समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

..........................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/flight-from-javra-to-cambridge-aradhya-sethia-became-international-barrister/article-29876

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.