PM मोदी का तंज: विपक्ष बहस की मांग कर खुद फंस गया, NDA सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर किया सम्मानित

Jagran Desk

संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता पर सम्मानित किया गया।

 बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम को माला पहनाई और सांसदों ने "हर-हर महादेव" और "भारत माता की जय" के नारों से उनका स्वागत किया।

विपक्ष बहस मांग कर फंसा: PM मोदी का तंज

बैठक में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
"संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग कर विपक्ष ने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। उन्हें नहीं पता कि हम ऐसे मुद्दों पर कितनी गहराई से बात कर सकते हैं। विपक्ष रोज ऐसी चर्चा कराए, हम इसमें पारंगत हैं।"

उन्होंने बिहार की वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि देश की जनता सबकुछ देख रही है और सच्चाई को समझती है।

गृह मंत्री अमित शाह की सराहना

PM मोदी ने अमित शाह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे अब देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कार्यकाल सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा है।

सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

NDA सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर एक प्रस्ताव भी पास किया। इसमें कहा गया कि भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ नेतृत्व के चलते आतंकियों को सजा मिली और देश ने दिखा दिया कि वह न तो आतंकवाद को भूलता है और न ही माफ करता है।

मानसून सत्र के बाद पहली बैठक

संसदीय दल की यह बैठक 21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के बाद पहली थी। इस दौरान पीएम मोदी ने नए सांसदों से भी मुलाकात की। सांसदों को “11 साल, 11 बड़े फैसले” शीर्षक वाली बुकलेट भी दी गई, जिसमें NDA सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी का तंज: विपक्ष बहस की मांग कर खुद फंस गया, NDA सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर किया सम्मानित

Jagran Desk

 बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम को माला पहनाई और सांसदों ने "हर-हर महादेव" और "भारत माता की जय" के नारों से उनका स्वागत किया।

विपक्ष बहस मांग कर फंसा: PM मोदी का तंज

बैठक में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
"संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग कर विपक्ष ने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। उन्हें नहीं पता कि हम ऐसे मुद्दों पर कितनी गहराई से बात कर सकते हैं। विपक्ष रोज ऐसी चर्चा कराए, हम इसमें पारंगत हैं।"

उन्होंने बिहार की वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि देश की जनता सबकुछ देख रही है और सच्चाई को समझती है।

गृह मंत्री अमित शाह की सराहना

PM मोदी ने अमित शाह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे अब देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कार्यकाल सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा है।

सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

NDA सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर एक प्रस्ताव भी पास किया। इसमें कहा गया कि भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ नेतृत्व के चलते आतंकियों को सजा मिली और देश ने दिखा दिया कि वह न तो आतंकवाद को भूलता है और न ही माफ करता है।

मानसून सत्र के बाद पहली बैठक

संसदीय दल की यह बैठक 21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के बाद पहली थी। इस दौरान पीएम मोदी ने नए सांसदों से भी मुलाकात की। सांसदों को “11 साल, 11 बड़े फैसले” शीर्षक वाली बुकलेट भी दी गई, जिसमें NDA सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-tanj-of-opposition-demanding-debate-he-was-trapped/article-29877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.