प्रेमी के साथ रची साजिश: पत्नी ने पति की हत्या की, रात भर शव के साथ सोती रही

Gariyaband, cg

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह वारदात पाण्डुका थाना क्षेत्र के कोपरा नगर पंचायत की है।

पुलिस के अनुसार, महिला का गांव के ही एक मैकेनिक से अवैध संबंध था, जिससे वह घर बसाना चाहती थी। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर उसने पूरी साजिश रची।

शराब पिलाकर किया गया हत्या का प्लान

25 जुलाई की रात आरोपी दौलत पटेल ने मृतक चुम्मन साहू को अत्यधिक शराब पिलाई। जब वह नशे में बेसुध हो गया तो दौलत उसे उसके घर छोड़ने गया। वहां पत्नी प्रतिमा साहू पहले से मौजूद थी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी

हत्या के बाद दौलत मौके से फरार हो गया जबकि प्रतिमा शव के पास रात भर बिस्तर पर सोती रही। अगली सुबह उसने परिजनों को बताया कि चुम्मन की मौत शराब के अत्यधिक सेवन से हुई है। परिवार ने उस पर भरोसा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ससुर को हुआ शक, पुलिस तक पहुंचा मामला

हालांकि चुम्मन के पिता बिसेलाल को बहू की बातों पर संदेह हुआ। उन्होंने बेटे की आदतों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई और दशगात्र से पहले पाण्डुका थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और प्रतिमा व दौलत को हिरासत में लिया।

मोबाइल चैट से खुली साजिश की परतें

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की पूरी योजना मोबाइल पर बनाई गई थी। फोन कॉल रिकॉर्ड और चैट्स से पुलिस को अहम सुराग मिले। पूछताछ में दोनों ने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में अपराध स्वीकार कर लिया।

पति की मौजूदगी में भी बनते थे संबंध

पूछताछ के दौरान प्रतिमा ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने कई बार पति की मौजूदगी में भी प्रेमी के साथ संबंध बनाए थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि चुम्मन शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

फिलहाल दोनों आरोपी जेल में

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SDOP नेहा सिन्हा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाने के कारण परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए गए। मोबाइल कॉल्स और बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

प्रेमी के साथ रची साजिश: पत्नी ने पति की हत्या की, रात भर शव के साथ सोती रही

Gariyaband, cg

पुलिस के अनुसार, महिला का गांव के ही एक मैकेनिक से अवैध संबंध था, जिससे वह घर बसाना चाहती थी। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर उसने पूरी साजिश रची।

शराब पिलाकर किया गया हत्या का प्लान

25 जुलाई की रात आरोपी दौलत पटेल ने मृतक चुम्मन साहू को अत्यधिक शराब पिलाई। जब वह नशे में बेसुध हो गया तो दौलत उसे उसके घर छोड़ने गया। वहां पत्नी प्रतिमा साहू पहले से मौजूद थी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी

हत्या के बाद दौलत मौके से फरार हो गया जबकि प्रतिमा शव के पास रात भर बिस्तर पर सोती रही। अगली सुबह उसने परिजनों को बताया कि चुम्मन की मौत शराब के अत्यधिक सेवन से हुई है। परिवार ने उस पर भरोसा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ससुर को हुआ शक, पुलिस तक पहुंचा मामला

हालांकि चुम्मन के पिता बिसेलाल को बहू की बातों पर संदेह हुआ। उन्होंने बेटे की आदतों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई और दशगात्र से पहले पाण्डुका थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और प्रतिमा व दौलत को हिरासत में लिया।

मोबाइल चैट से खुली साजिश की परतें

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की पूरी योजना मोबाइल पर बनाई गई थी। फोन कॉल रिकॉर्ड और चैट्स से पुलिस को अहम सुराग मिले। पूछताछ में दोनों ने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में अपराध स्वीकार कर लिया।

पति की मौजूदगी में भी बनते थे संबंध

पूछताछ के दौरान प्रतिमा ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने कई बार पति की मौजूदगी में भी प्रेमी के साथ संबंध बनाए थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि चुम्मन शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

फिलहाल दोनों आरोपी जेल में

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SDOP नेहा सिन्हा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाने के कारण परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए गए। मोबाइल कॉल्स और बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/conspiracy-with-lover-wife-kept-sleeping-with-dead-body-overnight/article-29872

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.