सतना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा: एक महीने तक छिपाकर रखी गई थी गाड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Satna, MP

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक महीने पहले चोरी हुई यह गाड़ी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

 मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़खुरा गांव निवासी राजभान सिंगरौल ने 6 जुलाई की रात ट्रैक्टर (एमपी 19 एडी 2621) और ट्रॉली को अहरी क्षेत्र में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे पहुंचे तो वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार सुबह कोलगवां थाना क्षेत्र के गहरानाला इलाके में दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अतुल कुशवाहा (23), मोहित कुशवाहा (24), शुभम सिंह (20), आशीष सिंह (20) और अक्षय उर्फ कनक विश्वकर्मा (19) के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक महीने तक एक सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखा था और सही मौका मिलने पर बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन पर शिकंजा कस दिया।

बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है, वहीं जब्त की गई दो मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सतना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा: एक महीने तक छिपाकर रखी गई थी गाड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Satna, MP

 मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़खुरा गांव निवासी राजभान सिंगरौल ने 6 जुलाई की रात ट्रैक्टर (एमपी 19 एडी 2621) और ट्रॉली को अहरी क्षेत्र में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे पहुंचे तो वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार सुबह कोलगवां थाना क्षेत्र के गहरानाला इलाके में दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अतुल कुशवाहा (23), मोहित कुशवाहा (24), शुभम सिंह (20), आशीष सिंह (20) और अक्षय उर्फ कनक विश्वकर्मा (19) के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक महीने तक एक सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखा था और सही मौका मिलने पर बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन पर शिकंजा कस दिया।

बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है, वहीं जब्त की गई दो मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tractor-trolley-theft-in-satna-was-hidden-for-a-month-5/article-29865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.