ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत का करारा जवाब: अमेरिका भी तो रूस से आयात कर रहा है, हम हर ज़रूरी कदम उठाएंगे

Jagran Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी देने के बाद भारत ने पहली बार खुलकर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने देर रात सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि भारत को टारगेट करना न केवल गलत बल्कि तर्कहीन है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं।

 ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर लाभ कमा रहा है और उसे इस बात की कोई परवाह नहीं कि यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने भारत पर और अधिक टैरिफ लगाने की बात कही। इस पर भारत ने तथ्यों के साथ प्रतिक्रिया दी।

भारत ने अमेरिका-यूरोप के रूस व्यापार का किया खुलासा

भारत ने बताया कि अमेरिका खुद अपने न्यूक्लियर सेक्टर के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी सेक्टर के लिए पैलेडियम और कृषि क्षेत्र के लिए उर्वरक खरीद रहा है। यूरोपीय संघ ने तो 2024 में रूस के साथ 67.5 बिलियन यूरो का व्यापार किया, जिसमें उर्वरक, गैस, स्टील और मशीनरी तक शामिल है।

भारत का कहना है कि ऐसे में केवल उसे निशाना बनाना राजनीति से प्रेरित और अनुचित है।

भारत की 7 बड़ी बातें:

  1. अमेरिका ने खुद यूक्रेन संघर्ष के बाद भारत को रूस से तेल खरीदने की मंजूरी दी थी।

  2. भारत का मकसद केवल सस्ती और स्थिर ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

  3. रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों में सबसे ऊपर चीन है, जो ट्रंप के निशाने पर नहीं है।

  4. अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने 2024 में रूस से अरबों डॉलर का व्यापार किया है।

  5. अमेरिका ने इस साल अब तक रूस से 2.09 अरब डॉलर का आयात किया है, जो पिछले साल से 24% अधिक है।

  6. EU ने रूस से 1.65 करोड़ टन LNG और भारी मात्रा में अन्य उत्पाद आयात किए हैं।

  7. भारत ने कहा, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

ट्रंप के सलाहकार का बयान भी भड़का विवाद

ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भी भारत को लेकर कड़ी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से दोस्ती जताता है लेकिन ईमानदारी से पेश नहीं आता। मिलर ने भारत पर अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाने और इमिग्रेशन पॉलिसी का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया।

विदेश मंत्री जयशंकर का भी तीखा संकेत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया अब एकध्रुवीय नहीं रही, अब किसी एक देश का दबदबा नहीं चलेगा। यह बयान भी ट्रंप के तेवरों को चुनौती की तरह देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत का करारा जवाब: अमेरिका भी तो रूस से आयात कर रहा है, हम हर ज़रूरी कदम उठाएंगे

Jagran Desk

 ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर लाभ कमा रहा है और उसे इस बात की कोई परवाह नहीं कि यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने भारत पर और अधिक टैरिफ लगाने की बात कही। इस पर भारत ने तथ्यों के साथ प्रतिक्रिया दी।

भारत ने अमेरिका-यूरोप के रूस व्यापार का किया खुलासा

भारत ने बताया कि अमेरिका खुद अपने न्यूक्लियर सेक्टर के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी सेक्टर के लिए पैलेडियम और कृषि क्षेत्र के लिए उर्वरक खरीद रहा है। यूरोपीय संघ ने तो 2024 में रूस के साथ 67.5 बिलियन यूरो का व्यापार किया, जिसमें उर्वरक, गैस, स्टील और मशीनरी तक शामिल है।

भारत का कहना है कि ऐसे में केवल उसे निशाना बनाना राजनीति से प्रेरित और अनुचित है।

भारत की 7 बड़ी बातें:

  1. अमेरिका ने खुद यूक्रेन संघर्ष के बाद भारत को रूस से तेल खरीदने की मंजूरी दी थी।

  2. भारत का मकसद केवल सस्ती और स्थिर ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

  3. रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों में सबसे ऊपर चीन है, जो ट्रंप के निशाने पर नहीं है।

  4. अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने 2024 में रूस से अरबों डॉलर का व्यापार किया है।

  5. अमेरिका ने इस साल अब तक रूस से 2.09 अरब डॉलर का आयात किया है, जो पिछले साल से 24% अधिक है।

  6. EU ने रूस से 1.65 करोड़ टन LNG और भारी मात्रा में अन्य उत्पाद आयात किए हैं।

  7. भारत ने कहा, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

ट्रंप के सलाहकार का बयान भी भड़का विवाद

ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भी भारत को लेकर कड़ी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से दोस्ती जताता है लेकिन ईमानदारी से पेश नहीं आता। मिलर ने भारत पर अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाने और इमिग्रेशन पॉलिसी का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया।

विदेश मंत्री जयशंकर का भी तीखा संकेत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया अब एकध्रुवीय नहीं रही, अब किसी एक देश का दबदबा नहीं चलेगा। यह बयान भी ट्रंप के तेवरों को चुनौती की तरह देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indias-befitting-reply-to-trumps-tariff-threat-even-america-is/article-29874

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.