मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया

Sports

मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 215 रन बनाकर विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 161 रन पर सिमट गई।

 बुमराह की घातक गेंदबाजी, सूर्या-रिकेलटन की धमाकेदार फिफ्टी

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। खासतौर पर उन्होंने 16वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट और विल जैक्स ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और रायन रिकेलटन ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। सूर्या ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दी, वहीं रिकेलटन ने टिक कर बड़ी पारी खेली। दूसरी ओर, लखनऊ से आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में आयुष बडोनी ने 35 रन बनाकर सबसे अधिक रन जुटाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

स्कोरकार्ड एक नजर में

  • मुंबई इंडियंस: 215/7 (20 ओवर)

  • लखनऊ सुपरजायंट्स: 161/10 (19.2 ओवर)

पॉइंट्स टेबल में मुंबई की मजबूती

इस जीत के साथ मुंबई ने 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं लखनऊ को 10 में से पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

अगला मुकाबला

दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया

Sports

 बुमराह की घातक गेंदबाजी, सूर्या-रिकेलटन की धमाकेदार फिफ्टी

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। खासतौर पर उन्होंने 16वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट और विल जैक्स ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और रायन रिकेलटन ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। सूर्या ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दी, वहीं रिकेलटन ने टिक कर बड़ी पारी खेली। दूसरी ओर, लखनऊ से आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में आयुष बडोनी ने 35 रन बनाकर सबसे अधिक रन जुटाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

स्कोरकार्ड एक नजर में

  • मुंबई इंडियंस: 215/7 (20 ओवर)

  • लखनऊ सुपरजायंट्स: 161/10 (19.2 ओवर)

पॉइंट्स टेबल में मुंबई की मजबूती

इस जीत के साथ मुंबई ने 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं लखनऊ को 10 में से पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

अगला मुकाबला

दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbai-indians-fifth-consecutive-win-defeating-lucknow-supergiants-by-54/article-18810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.