बेहद दिलचस्प है नील नितिन मुकेश के नामकरण की कहानी, जानें लता मंगेशकर ने क्यों दिया था ये नाम

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज यानी 15 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर चलिए आपको अभिनेता के बारे में कुछ दिलचस्प और ऐसी बातें बताते हैं, जिनसे शायद आप अनजान होंगे।

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज 43 साल के हो गए हैं। फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नील ने श्रीराम राघवन की 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जॉनी गद्दार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की, लेकिन नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब सराहा गया। आज नील नितिन मुकेश के जन्मदिन पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया था डेब्यू

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक नामी खानदान से आते हैं। वो दिग्गज सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील खुद अपने नाम के आगे पिता और दादा का नाम लगाते हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, हेमा मालिनी और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

किसके नाम पर रखा गया नील नितिन मुकेश का नाम?

क्या आप जानते हैं कि नील नितिन मुकेश को उनका नाम चांद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर मिला है? दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था, जो अक्सर नील के गायक दादा मुकेश के साथ काम करती थीं। अभिनेता ने 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की और बेटी नूरवी का स्वागत किया। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच, अभिनेता अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना कभी नहीं भूलते।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया

सिर्फ चाइल्ड आर्टिस्ट ही नहीं, नील नितिन मुकेश ने अपने करियर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। नील नितिन ने अपने करियर में 11 फ्लॉप और 3 सफल फिल्में दी हैं। अब वह गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं,लेकिन इसके बाद भी वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। लग्जरी के मामले में वह बॉलीवुड के किसी सफल स्टार से पीछे नहीं हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अब वह 'हिसाब बराबर' में नजर आएंगे, जो 2025 में रिलीज होगी। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है।

इन फिल्मों में निभाई विलेन की भूमिका

नील नितिन मुकेश ने 2007 में बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया। वह 'जॉनी गद्दार' में बतौर लीड एक्टर नजर आए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद वह 'प्लेयर्स', 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में अपनी खलनायक की भूमिकाओं से दर्शकों के दिल जीते। नील अगली बार प्रभास स्टारर 'साहो' में भी नजर आए और एक बार फिर खलनायक के रोल से दर्शकों को हैरान किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बेहद दिलचस्प है नील नितिन मुकेश के नामकरण की कहानी, जानें लता मंगेशकर ने क्यों दिया था ये नाम

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज 43 साल के हो गए हैं। फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नील ने श्रीराम राघवन की 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जॉनी गद्दार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की, लेकिन नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब सराहा गया। आज नील नितिन मुकेश के जन्मदिन पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया था डेब्यू

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक नामी खानदान से आते हैं। वो दिग्गज सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील खुद अपने नाम के आगे पिता और दादा का नाम लगाते हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, हेमा मालिनी और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

किसके नाम पर रखा गया नील नितिन मुकेश का नाम?

क्या आप जानते हैं कि नील नितिन मुकेश को उनका नाम चांद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर मिला है? दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था, जो अक्सर नील के गायक दादा मुकेश के साथ काम करती थीं। अभिनेता ने 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की और बेटी नूरवी का स्वागत किया। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच, अभिनेता अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना कभी नहीं भूलते।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया

सिर्फ चाइल्ड आर्टिस्ट ही नहीं, नील नितिन मुकेश ने अपने करियर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। नील नितिन ने अपने करियर में 11 फ्लॉप और 3 सफल फिल्में दी हैं। अब वह गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं,लेकिन इसके बाद भी वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। लग्जरी के मामले में वह बॉलीवुड के किसी सफल स्टार से पीछे नहीं हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अब वह 'हिसाब बराबर' में नजर आएंगे, जो 2025 में रिलीज होगी। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है।

इन फिल्मों में निभाई विलेन की भूमिका

नील नितिन मुकेश ने 2007 में बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया। वह 'जॉनी गद्दार' में बतौर लीड एक्टर नजर आए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद वह 'प्लेयर्स', 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में अपनी खलनायक की भूमिकाओं से दर्शकों के दिल जीते। नील अगली बार प्रभास स्टारर 'साहो' में भी नजर आए और एक बार फिर खलनायक के रोल से दर्शकों को हैरान किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-story-of-naming-neil-nitin-mukesh-is-very-interesting/article-7729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.