पीएम मोदी ने मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV को दी हरी झंडी

Business news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के हंसलपुर प्लांट से मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया।

यह इलेक्ट्रिक SUV पूरी तरह भारत में बनी है और इसे यूरोप व जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में भेजा जाएगा।

बैटरी और रेंज

ई-विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन—49kWh और 61kWh—के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इसका प्रोडक्शन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में चल रहा है।

कीमत और वेरिएंट

सूत्रों के अनुसार, बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जबकि 61kWh बैटरी पैक वाली हाई-पावर वर्जन की कीमत 25 लाख रुपए तक होगी। इसके अलावा ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन की कीमत करीब 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से होगा।

डिजाइन और फीचर्स

ई-विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसके डिजाइन में पतली LED हेडलाइट, वाई-शेप्ड DRL, स्टाइलिश बंपर और 19-इंच ब्लैक व्हील शामिल हैं। रियर में 3-पीस कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है।

अंदर की बात करें तो SUV में डुअल-टोन ब्लैक-ऑरेंज केबिन, फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप, ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए जाएंगे।

ग्लोबल लॉन्च का सफर

मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी ने पिछले साल इटली के मिलान में हुए EICMA-2024 मोटर शो में ई-विटारा को ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था। भारत में इसे जनवरी 2025 में ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया गया। यह SUV दरअसल EVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी ने मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV को दी हरी झंडी

Business news

यह इलेक्ट्रिक SUV पूरी तरह भारत में बनी है और इसे यूरोप व जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में भेजा जाएगा।

बैटरी और रेंज

ई-विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन—49kWh और 61kWh—के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इसका प्रोडक्शन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में चल रहा है।

कीमत और वेरिएंट

सूत्रों के अनुसार, बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जबकि 61kWh बैटरी पैक वाली हाई-पावर वर्जन की कीमत 25 लाख रुपए तक होगी। इसके अलावा ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन की कीमत करीब 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से होगा।

डिजाइन और फीचर्स

ई-विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसके डिजाइन में पतली LED हेडलाइट, वाई-शेप्ड DRL, स्टाइलिश बंपर और 19-इंच ब्लैक व्हील शामिल हैं। रियर में 3-पीस कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है।

अंदर की बात करें तो SUV में डुअल-टोन ब्लैक-ऑरेंज केबिन, फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप, ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए जाएंगे।

ग्लोबल लॉन्च का सफर

मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी ने पिछले साल इटली के मिलान में हुए EICMA-2024 मोटर शो में ई-विटारा को ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था। भारत में इसे जनवरी 2025 में ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया गया। यह SUV दरअसल EVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/pm-modi-approves-marutis-first-electric-suv/article-31591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.