- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जशपुर में खौफनाक वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पुलिस ने आरोपी को पक...
जशपुर में खौफनाक वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Jashpur Nagar, CG
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ बेरहमी से वार कर मां को मार डाला बल्कि शव के कई टुकड़े भी कर दिए।
मृतका की पहचान गुला बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम जीत राम यादव है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक शव के पास बैठा रहा और गाने गाता रहा। इस दौरान कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैला था।
ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए