अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% आयात शुल्क

Business news

अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह टैरिफ भारतीय समयानुसार 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने 25% आयात शुल्क पहले ही लगा दिया था, यानी अब भारतीय वस्तुओं पर कुल 50% टैरिफ देना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को रूस से भारत की तेल खरीद पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘पेनल्टी’ करार दिया था। उनके अनुसार भारत अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ वसूलता है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर कम कर लेता है। इसी ‘जैसे को तैसा’ नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

कारोबारियों में चिंता

गुजरात के टेक्सटाइल उद्योगपति आशीष गुजराती ने कहा कि अमेरिका भारत के होम टेक्सटाइल्स का सबसे बड़ा खरीदार है। अकेले इस सेक्टर में भारत का 35% निर्यात अमेरिका जाता है। नए टैरिफ से ट्रेड असंतुलित हो गया है और उद्योग जगत में अनिश्चितता बढ़ गई है।

भारत ने बताया अनुचित

विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर तेल खरीदता है। “140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अमेरिका का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है।” मंत्रालय ने साफ किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिका के टैरिफ फैसले का जिक्र करते हुए अहमदाबाद में कहा—
“मेरी सरकार किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों पर आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे।”

भारत-रूस ऊर्जा समीकरण

भारत, चीन के बाद रूस से तेल आयात करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

  • 2023 में भारत ने रूस से 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा।

  • 2025 में जनवरी से जुलाई तक यह आंकड़ा 17.8 लाख बैरल प्रतिदिन रहा।

  • हर साल भारत लगभग 130 अरब डॉलर से अधिक का रूसी तेल आयात करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% आयात शुल्क

Business news

यह टैरिफ भारतीय समयानुसार 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने 25% आयात शुल्क पहले ही लगा दिया था, यानी अब भारतीय वस्तुओं पर कुल 50% टैरिफ देना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को रूस से भारत की तेल खरीद पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘पेनल्टी’ करार दिया था। उनके अनुसार भारत अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ वसूलता है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर कम कर लेता है। इसी ‘जैसे को तैसा’ नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

कारोबारियों में चिंता

गुजरात के टेक्सटाइल उद्योगपति आशीष गुजराती ने कहा कि अमेरिका भारत के होम टेक्सटाइल्स का सबसे बड़ा खरीदार है। अकेले इस सेक्टर में भारत का 35% निर्यात अमेरिका जाता है। नए टैरिफ से ट्रेड असंतुलित हो गया है और उद्योग जगत में अनिश्चितता बढ़ गई है।

भारत ने बताया अनुचित

विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर तेल खरीदता है। “140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अमेरिका का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है।” मंत्रालय ने साफ किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिका के टैरिफ फैसले का जिक्र करते हुए अहमदाबाद में कहा—
“मेरी सरकार किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों पर आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे।”

भारत-रूस ऊर्जा समीकरण

भारत, चीन के बाद रूस से तेल आयात करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

  • 2023 में भारत ने रूस से 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा।

  • 2025 में जनवरी से जुलाई तक यह आंकड़ा 17.8 लाख बैरल प्रतिदिन रहा।

  • हर साल भारत लगभग 130 अरब डॉलर से अधिक का रूसी तेल आयात करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/america-imposed-50-import-duty-on-india/article-31588

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.