मप्र की महिलाओं पर जीतू पटवारी के बयान से सियासत गरमाई

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोमवार को पटवारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि “देशभर में शराब का सबसे अधिक सेवन अगर कहीं महिलाएं करती हैं तो वह मध्य प्रदेश की महिलाएं हैं।” इस बयान के बाद बीजेपी ने इसे बहनों का अपमान बताते हुए माफी की मांग की है।

विवाद की शुरुआत

भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के शासन में मध्य प्रदेश की हालत यह हो गई है कि देशभर में सबसे ज्यादा शराब की खपत यहीं होती है। उन्होंने दावा किया कि “समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने महिलाओं को शराबखोरी की ओर धकेल दिया है।”

सीएम का जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी बहनों को महत्व नहीं दिया। “लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाएं बीजेपी सरकार ने शुरू कीं। जबकि कांग्रेस महिलाओं को बोरे में भरकर पटकने और अब शराबी कहने का काम कर रही है। यह शर्मनाक है।”

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का हमला

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स (X) पर लिखा कि यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की मातृशक्ति बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं हरतालिका तीज जैसे पावन व्रत कर रही थीं, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष का ऐसा बयान महिलाओं की आस्था पर चोट है।

पुतला दहन की तैयारी

बीजेपी महिला मोर्चा ने पटवारी और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। कार्यकर्ता भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस पर पटवारी और राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मप्र की महिलाओं पर जीतू पटवारी के बयान से सियासत गरमाई

Bhopal, MP

विवाद की शुरुआत

भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के शासन में मध्य प्रदेश की हालत यह हो गई है कि देशभर में सबसे ज्यादा शराब की खपत यहीं होती है। उन्होंने दावा किया कि “समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने महिलाओं को शराबखोरी की ओर धकेल दिया है।”

सीएम का जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी बहनों को महत्व नहीं दिया। “लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाएं बीजेपी सरकार ने शुरू कीं। जबकि कांग्रेस महिलाओं को बोरे में भरकर पटकने और अब शराबी कहने का काम कर रही है। यह शर्मनाक है।”

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का हमला

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स (X) पर लिखा कि यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की मातृशक्ति बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं हरतालिका तीज जैसे पावन व्रत कर रही थीं, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष का ऐसा बयान महिलाओं की आस्था पर चोट है।

पुतला दहन की तैयारी

बीजेपी महिला मोर्चा ने पटवारी और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। कार्यकर्ता भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस पर पटवारी और राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeetu-patwaris-statement-on-the-women-of-mp-warmed-politics/article-31629

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.